{"_id":"69a9e0f6513f815f7d05fd3a","slug":"factory-worker-killed-in-vehicle-collision-kanpur-news-c-12-1-knp1074-1446608-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: वाहन की टक्कर से भाभी की मौत, ननद घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: वाहन की टक्कर से भाभी की मौत, ननद घायल
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर थाना क्षेत्र के मुगल रोड पर गौर गांव के सामने बुधवार शाम चार बजे के करीब खेत से लौट रही भाभी व ननद को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों सड़क किनारे गहरे नाले में जा गिरी। गंभीर हालत में दोनों को पुखरायां सीएचसी लाया गया। यहां से मेडिकल कॉलेज लाने पर भाभी की मौत हो गई।
गौर निवासी हिमांशू ने बताया कि पत्नी प्रीती (35) बुधवार को बहन जूली के साथ खेत पर गई थी। शाम चार बजे के करीब दोनों खेत से लौट रहीं थी। गांव के सामने तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। घायलों को स्थानीय लोगों ने पुखरायां सीएचसी पहुंचाया। यहां से पत्नी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां आईसीयू में शाम सात बजे के करीब पत्नी की मौत हो गई। अनहोनी पर पति, सास शांति देवी, ससुर पप्पू, बेटा कृष्णा, ओम, आयुष बिलखते रहे। थानाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।