{"_id":"6946eccc6d49f065d2010c31","slug":"factory-worker-killed-in-collision-with-speeding-vehicle-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-135716-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से फैक्टरी कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से फैक्टरी कर्मी की मौत
Sun, 21 Dec 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 21 Dec 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
डेरापुर। कानपुर-इटावा हाईवे पर डेरापुर थाना क्षेत्र मवई मुक्ता के पास शनिवार देर शाम सात बजे के करीब तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार फैक्टरी कर्मी को टक्कर मार दी। हादसे में घायल की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने पहुंच कर जांच पड़ताल की है।
डेरापुर कस्बा निवासी सत्यम तिवारी (30) रनियां की एक फैक्टरी में काम करते थे। शनिवार को ड्यूटी खत्म करने के बाद वह बाइक से वापस घर लौट रहे थे। मवई मुक्ता ओवर ब्रिज के पास पहुंचने पर पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। सड़क पर गिरकर फैक्टरी कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अनहोनी की जानकारी पर पिता संजय तिवारी, मां मीरा देवी, भाई शिवम, बहन गोल्डी, गुड्डन बिलखते हुए पहुंची। बेटे का शव देख पिता, मां बदहवास हो गईं। भाई शिवम ने बताया कि सत्यम की अभी शादी नहीं हुई थी। वह घर फैक्टरी में काम कर परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहा था। थानाध्यक्ष संजेश कुमार बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।