{"_id":"68a631524d2b06f0f70123b8","slug":"even-after-registry-ex-serviceman-did-not-get-possession-report-kanpur-news-c-362-1-ka11011-129442-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: रजिस्ट्री के बाद भी पूर्व सैनिक को नहीं कब्जा, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: रजिस्ट्री के बाद भी पूर्व सैनिक को नहीं कब्जा, रिपोर्ट
विज्ञापन
कानपुर। महाराजपुर थानाक्षेत्र में रजिस्ट्री के बाद भी पूर्व सैनिक को जमीन पर कब्जा नहीं दिया गया। पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
चकेरी निवासी पूर्व सैनिक कामेश्वरनाथ वर्मा और उनकी पत्नी बिंदु देवी ने छह जून 2023 को हाथीपुर में 500 वर्गगज जमीन राम सिंह यादव से खरीदी थी। कामेश्वरनाथ के अनुसार जमीन की कीमत 20 लाख रुपये आरटीजीएस के जरिए चुकाई थी। रजिस्ट्री और दाखिल खारिज की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आरोप है कि जमीन पर कब्जा देने में राम सिंह लगातार टालमटोल कर रहे हैं। अक्तूबर 2024 में जब वह निर्माण सामग्री लेकर पहुंचे तो जमीन को तारों से घेरा जा चुका था। महाराजपुर पुलिस ने विक्रेता राम सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू की है।