{"_id":"612623748ebc3e494c7de025","slug":"etawah-sp-city-prashant-kumar-prasad-transferred-to-muzaffarnagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इटावा: विवाद पड़ा भारी, पहले जिलाध्यक्ष अब एसपी सिटी की बारी, मुजफ्फरनगर हुआ तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: विवाद पड़ा भारी, पहले जिलाध्यक्ष अब एसपी सिटी की बारी, मुजफ्फरनगर हुआ तबादला
Wed, 25 Aug 2021 04:33 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 25 Aug 2021 04:33 PM IST
सार
मंगलवार को एसपी सिटी प्रशांत कुमार प्रसाद को मुजफ्फरनगर एसपी अपराध के पद पर तबादला हो गया। उनकी जगह हरदोई में तैनात एसपी सिटी पश्चिम कपिल देव सिंह को एसपी सिटी इटावा बनाया गया है।
विज्ञापन
एसपी सिटी बनाए गए कपिल देव सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा जिले में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान बढ़पुरा ब्लॉक में भाजपाइयों से हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होना एसपी सिटी प्रशांत कुमार प्रसाद को भारी पड़ गया। एसपी ने आला अफसरों को घटना की जानकारी देते हुए बताया था कि भाजपा नेता विमल भदौरिया के साथी ने मुझे थप्पड़ मारा और ये लोग लाठी-डंडे, बम, असलहे लेकर आए हैं।
यह लोग पुलिसकर्मियों से मारपीट, पथराव व फायरिंग भी कर रहे हैं। यह मामला मुख्यमंत्री के दरबार तक पहुंचा था। इसी के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष अजय धाकरे को हटाया जाना और फिर एसपी सिटी का तबादला होना इस प्रकरण से जोड़ कर देखा जा रहा है।
पंचायत चुनाव के तहत 10 जुलाई 2021 को ब्लाक प्रमुख चुनाव का मतदान हुआ था। इस दिन बढ़पुरा ब्लॉक में मतदान चल रहा था, तभी भाजपा के कई नेता समर्थकों के साथ ब्लाक कार्यालय के बाहर एकत्रित हो गए थे। माहौल बिगड़ता देख एसपी सिटी प्रशांत कुमार प्रसाद ने सहकर्मियों के साथ भीड़ को हटाने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
उसी दौरान एक व्यक्ति ने एसपी सिटी को थप्पड़ मार दिया था। भीड़ में शामिल लोगों ने पुलिसकर्मियों से मारपीट व फायरिंग भी की। इसकी जानकारी मोबाइल पर एसपी सिटी आला अफसरों को दे रहे थे। इस बातचीत की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
मामला मुख्यमंत्री के दरबार तक पहुंचा, तो 15 अगस्त को अजय धाकरे को भाजपा जिलाध्यक्ष के पद से हटा दिया गया। अब मंगलवार को एसपी सिटी प्रशांत कुमार प्रसाद को मुजफ्फरनगर एसपी अपराध के पद पर तबादला हो गया। उनकी जगह हरदोई में तैनात एसपी सिटी पश्चिम कपिल देव सिंह को एसपी सिटी इटावा बनाया गया है।

प्रशांत कुमार के कार्यकाल में हुए बड़े गुडवर्क
अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद ने 11 जनवरी 2021 को एसपी सिटी इटावा के पद पर कार्यभार ग्रहण किया था। उनके कार्यकाल में कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज में रहने वाले मजदूर की तीन बेटियों का अपहरण कर एक युवती मुंबई ले गई थी।
आरोपी युवती तीनों बहनों को बेचने की कोशिश में लगी थी। उसी दौरान सिविल लाइन थाने की दरोगा यशोदा रानी टीम के साथ मुंबई गई और तीनों बहनों को सकुशल इटावा लेकर आईं थी। आरोपी युवती को गिरफ्तार किया गया था। इस गुडवर्क के लिए सब इंस्पेक्टर यशोदा रानी को मिशन शक्ति फेस-तीन में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने लखनऊ में सम्मानित भी किया।
इसके अलावा इकदिल के निगोह में पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री पकड़ी थी। बढ़पुरा में चार साल की बच्ची के दुष्कर्म के आरोपी को इकदिल थाना पुलिस ने हाफ एनकाउंटर में गिरफ्तार किया था। कोतवाली क्षेत्र के कबीरगंज निवासी पूर्व सभासद विमल वर्मा के भाई जितेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
हाल में ही कोतवाली क्षेत्र में ही सपा सभासद प्रेमलता दुबे के घर में उनकी नौकरानी की हत्या कर दी गई थी। 72 घंटे के भीतर पुलिस ने वारदात का खुलासा कर दिया था। इन सभी घटनाओं का खुलासा एसपी सिटी के ही निर्देशन में पुलिस ने किया।