{"_id":"63621e8b2d806742594a699f","slug":"etawah-road-accident-one-died-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah: तिलक में दहेज की कार का ट्रायल ले रहे दूल्हे ने पांच को रौंदा, एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: तिलक में दहेज की कार का ट्रायल ले रहे दूल्हे ने पांच को रौंदा, एक की मौत, चार घायल
Wed, 02 Nov 2022 01:09 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 02 Nov 2022 01:09 PM IST
विज्ञापन
इसी कार से हुआ हादसा
- फोटो : अमर उजाला
इटावा जिले में इकदिल थानाक्षेत्र के बरेला रोड स्थित काव्य उत्सव गार्डन में तिलकोत्सव के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दहेज में मिली कार को दूल्हे ने दौड़ाकर पांच लोगों को रौंद दिया। इसमें एक की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
समारोह में दूल्हा अरुण प्रताप सिंह पुत्र जयनारायण दोहरे निवासी ग्राम अकबरपुर ने मंगलवार रात तिलकोत्सव में मिली कार चलाने के लिए स्टेयरिंग संभाली। कार को जैसे ही आगे बढ़ाया, उसने रफ्तार पकड़ ली। पास में कुर्सी डाले बैठीं बुआ और चार रिश्तेदार गंभीर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से बुआ सरला देवी को गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन