{"_id":"5e3a6438b6bf8f4e706f00d6","slug":"etawah-passenger-bus-overturned-on-channel-number-127-on-agra-lucknow-expressway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बेकाबू बस पलटी, पुलिस ने शीशा तोड़कर सवारियों को बाहर निकाला, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बेकाबू बस पलटी, पुलिस ने शीशा तोड़कर सवारियों को बाहर निकाला, 12 घायल
Wed, 05 Feb 2020 12:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:16 PM IST
विज्ञापन
सवारियों से भरी बस पलटी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार रात चालक को झपकी आने से सवारियों से भरी बस पलट गई। हादसे में 12 सवारियां घायल हो गईं। यूपीडा कर्मियों ने इलाज कर दूसरी बस से सभी को रवाना कर दिया।
ट्रैवल्स सर्विस की बस दिल्ली के समयपुर बदली से सवारियां लेकर मंगलवार शाम बिहार के दरभंगा के लिए चली थी। एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 127 पर खरगपुर सरैया गांव के पास चालक को झपकी आने से बस बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

हादसे के वक्त ऊसराहार थानाध्यक्ष जेपी सिंह गश्त पर थे। चीख पुकार सुनकर वे मौके पर पहुंचे। इसी बीच सूचना पर यूपीडा का तीन नंबर गश्ती दल भी पहुंच गया। गश्ती दल में रामगोपाल यादव, महावीर सिंह , रंगलाल, अखिलेश, जयवीर सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मदद में जुट गए।
रात में ही एसएसपी आकाश तोमर व एएसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह भी हादसा स्थल पर आ गए। थानाध्यक्ष और यूपीडा के कर्मचारियों ने बचाव कार्य शुरू किया और खिड़कियों के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया।
रात में ही एसएसपी आकाश तोमर व एएसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह भी हादसा स्थल पर आ गए। थानाध्यक्ष और यूपीडा के कर्मचारियों ने बचाव कार्य शुरू किया और खिड़कियों के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया।
हादसे में प्रमोद कुमार मांझी निवासी उपमाबट दरभंगा, रामाधार यादव निवासी दरभंगा, अरुण यादव निवासी देशरमऊ, विनोद कुमार निवासी हुवीटील दरभंगा, नारायण यादव निवासी उपमावट दरभंगा, निर्मलादेवी पत्नी अर्जुन सिंह, मोहम्मद रिहान नंदलाल, प्रभावती आदि घायलों का सैफई में इलाज कराया गया। हादसे का असर यात्रियों के चेहरे से झलकता दिखा। काफी देर तक तमाम यात्री बदहवास रहे। दूसरी बस से सभी को बिहार भेज दिया गया। थानाध्यक्ष जेपी सिंह ने बताया की बस में 100 से अधिक लोग सवार थे। ज्यादातर यात्री मजदूर थे।
बस का 31 जनवरी तक का ही टैक्स जमा था
ट्रैवल्स बस हादसे की सूचना पर एआरटीओ सौरभ कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परमिट व अन्य कागजों की जांच की। एआरटीओ ने बताया की बस का टैक्स 31 जनवरी तक का ही जमा है। उन्होंने सवारियां अधिक होने की बात से इनकार कर दिया। बताया कि 60 सवारियां थीं। सभी यात्री सीट पर ही बैठे थे। थानाध्यक्ष जेपी सिंह ने बस को कब्जे में ले लिया गया है।