{"_id":"6a9e42a5586729d46407ef02","slug":"etawah-massive-fire-breaks-out-in-sleeper-bus-40-passengers-jump-to-safety-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 40 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 40 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, अफरा-तफरी
Mon, 07 Sep 2026 10:21 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 07 Sep 2026 10:21 AM IST
विज्ञापन
बस में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह दिल्ली के कश्मीरी गेट से राठ जा रही स्लीपर बस में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देखकर बस में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई। चालक ने बस को सड़क किनारे रोक दिया, जिसके बाद करीब 40 यात्रियों ने बस से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। हादसे में सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं।
फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में हरसौली गांव के पास बस हाईवे पर जा रही थी, तभी उसमें अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। यात्रियों ने आनन-फानन में बस से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान की ओर भागकर जान बचाई। आग इतनी भीषण थी कि यात्रियों का सामान निकालने का मौका तक नहीं मिला। बस में रखा यात्रियों का कीमती सामान, जेवरात, रुपये, मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेज समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया।
सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी अवनीश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया और यात्रियों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने यात्रियों को दूसरी बसों की व्यवस्था कराकर उनके गंतव्य के लिए रवाना कराया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।