फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah: locking system of the railway gate malfunctioned, two Vande Bharat trains stopped

Etawah: रेलवे फाटक का लॉकिंग सिस्टम हुआ खराब, खड़ी हो गईं दो वंदेभारत

Sun, 15 Sep 2024 08:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 15 Sep 2024 08:27 PM IST
सार

Etawah News: रेलवे फाटक का लॉकिंग सिस्टम खराब हो गया। जिसके बाद दो वंदेभारत ट्रेनें स्टेशन पर खड़ी हो गईं।

विज्ञापन
Etawah: locking system of the railway gate malfunctioned, two Vande Bharat trains stopped
चांदनपुर गांव में फाटक के पास खड़ी वंदेभारत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में चांदनपुर रेलवे फाटक का लॉकिंग सिस्टम खराब होने से नई दिल्ली से वाराणसी व आनंद विहार से अयोध्या जाने वाली वंदेभारत इटावा और इकदिल स्टेशन के बीच खड़ी हो गईं। आनन फानन फाल्ट को दूर कर ट्रेनों को आगे के लिए रवाना किया गया। रविवार सुबह लगभग नौ बजे इटावा इकदिल स्टेशन के बीच चांदनपुरा गांव में रेलवे के गेट संख्या 24 सी का लॉकिंग सिस्टम खराब हो गया।

विज्ञापन


इस दौरान यहां से दो वंदेभारत ट्रेनें निकलने वाली थीं। फाटक बंद होने के बाद जब लॉक नहीं लगा तो लाइन क्लियर के लिए सिग्नल ग्रीन नहीं हुआ। इटावा स्टेशन पार कर चुकी 22436 वंदेभारत फाटक के पहले जाकर खड़ी हो गई। इसके ठीक पीछे चल रही 22426 आनंद विहार अयोध्या वंदेभारत भी सिग्नल न मिलने से पीछे खड़ी हो गई। गेट मैन ने तत्काल इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। गड़बड़ी के चलते दोनों ट्रेनें एक-एक मिनट तक खड़ी रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed