{"_id":"66c226d897f9e215870ea3ae","slug":"etawah-car-collides-with-two-bikes-on-overbridge-girl-falls-20-feet-down-dies-2024-08-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Etawah: ओवरब्रिज पर कार ने दो बाइकों में मारी टक्कर, युवती 20 फीट नीचे गिरी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: ओवरब्रिज पर कार ने दो बाइकों में मारी टक्कर, युवती 20 फीट नीचे गिरी, मौत
Sun, 18 Aug 2024 10:28 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 18 Aug 2024 10:28 PM IST
सार
Etawah News: दुर्घटना में युवती की मौत हो गई। जबकि युवती के भाई व दो मासूम बच्चों सहित छह
लोग घायल हो गए। हादसा यादव नगर ओवरब्रिज पर हुआ।
विज्ञापन
युवती की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इटावा जिले में भरथना कस्बे के यादव नगर ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार ने आगे जा रहे एक के बाद एक दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक पर सवार युवती ओवरब्रिज से 20 फीट नीचे जा गिरी। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार दो मासूम बच्चों सहित छह लोग घायल हो गए। चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया।
कस्बा के आदर्श नगर निवासी अनुराग (23) पुत्र जनवेद बहन अनुराधा उर्फ प्रियंका (20) को लेकर रविवार दोपहर बाइक से बाजार गया था। साथ में उनकी मौसेरी बहन मोहिनी पत्नी धर्मपाल निवासी टेढ़ी पुलिया थाना एत्मादौला जिला आगरा भी थी। तीनों दोपहर करीब एक बजे बाजार से लौट रहे थे। जैसे ही वह कस्बा मोहल्ला यादव नगर ओवरब्रिज पर पहुंचे, तभी तेज रफ्तार कार ने अनुराग की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक पर बैठी अनुराधा उछलकर ओवरब्रिज से 20 फीट नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

इस दौरान अनियंत्रित हुई कार ने आगे जा रही दूसरी बाइक में भी टक्कर मार दी। बाइक पर सवार अश्वनी (28) उसकी पत्नी सपना (26) और दो बच्चे श्रेयांश (4) व रिया (1) निवासी मोढ़ी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक मौके से गाड़ी समेत फरार हो गया। अश्वनी पत्नी व बच्चों को लेकर बसरेहर स्थित ससुराल जा रहा था।
विज्ञापन
सीएचसी से गंभीर रूप से घायल अनुराधा, श्रेयांश व रिया को जिला अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने अनुराधा को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि कार का पता लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।