फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah BJP Mandal President assaulted opposition party leader accused complaint lodged with DM SSP

Etawah: भाजपा मंडल अध्यक्ष से मारपीट, विपक्षी दल के नेता पर लगाया आरोप, डीएम-एसएसपी से की शिकायत

Tue, 25 Nov 2025 09:51 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 25 Nov 2025 09:51 AM IST
सार

Etawah News: सैफई मंडल अध्यक्ष असनीत कुमार ने सोमवार को तहसील परिसर में विपक्षी दल के नेता पर मारपीट का आरोप लगाते हुए डीएम और एसएसपी से लिखित शिकायत की है, जिन्होंने मामले की जांच और पीड़ित का मेडिकल कराने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Etawah BJP Mandal President assaulted opposition party leader accused complaint lodged with DM SSP
एसएसपी ऑफिस, इटावा - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिले में भाजपा के सैफई मंडल अध्यक्ष ने सोमवार को विपक्षी दल के एक नेता पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ शाम को डीएम और एसएसपी कार्यालय पहुंचकर मंडल अध्यक्ष ने लिखित में शिकायत भी की है। अधिकारियों ने इस मामले में जांच कराने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

सैफई मंडल अध्यक्ष असनीत कुमार निवासी मटिहार ने डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल और एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव को दिए शिकायती पत्र में बताया कि सोमवार को तहसील परिसर में उनके साथ मारपीट की गई। बताया कि मारपीट के दौरान विपक्षी दल के एक नेता भी थे। बताया कि उनकी जमीन पर सरकारी बंटवारा हो गया था।

विज्ञापन

डीएम बोले- पुलिस कर रही है जांच
कब्जा होने के बाद विपक्षियों ने उनकी मेड़ तोड़ दी थी। इसकी शिकायत करने के लिए ही वह सोमवार को तहसील में गए थे। यहां पर उनके साथ अभद्रता की गई। डीएम ने बताया कि जांच पुलिस कर रही है। एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। पीड़ित का मेडिकल कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed