फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Engineer arrested for selling software for online fraud

Kanpur: ऑनलाइन ठगी के लिए सॉफ्टवेयर बेचने वाला इंजीनियर गिरफ्तार, 16 लाख रुपये में किया था सौदा

Sat, 17 Sep 2022 12:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 17 Sep 2022 12:25 PM IST
सार

लव ने बताया कि वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उसने गोपाल शेट्टी के लिए सॉफ्टवेयर डिजाइन किया था, जो ईगल इंटरप्राइजेज नाम से मुंबई में कंपनी चलाता है। सॉफ्टवेयर को गो-डैडी डॉट काम से डोमेन लेकर गोपाल शेट्टी को 16 लाख रुपये में बेच दिया था। एसटीएफ के मुताबिक गोपाल शेट्टी ने उस सॉफ्टवेयर के माध्यम से लिंकदेकर काफी संख्या में अवैध ऑनलाइन लॉटरी के वेंडर तैयार किए।

विज्ञापन
Engineer arrested for selling software for online fraud
लव गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई के सटोरिये को ऑनलाइन ठगी के लिए सॉफ्टवेयर बेचने वाले इंजीनियर को मुंबई क्राइम ब्रांच और एसटीएफ की टीम ने बिठूर के एक अपार्टमेंट से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से लैपटॉप, मोबाइल जब्त किया है। पुलिस इंजीनियर से पूछताछ कर गिरोह से जुड़ी अन्य जानकारियों भी हासिल करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


एसटीएफ शहर इकाई के प्रभारी निरीक्षक लान सिंह ने बताया कि एसएसपी एसटीएफ के माध्यम से मिली एक सूचना के आधार पर पड़ताल शुरू की गई थी। यह जांच मुंबई क्राइम ब्रांच के अनुरोध पर की गई थी, जिसमें मुंबई में ऑनलाइन लॉटरी गिरोह के एक सदस्य के शहर में होने की जानकारी दी गई थी। इस संबंध में मुंबई में मुकदमा दर्ज है। जांच के बाद डीसीपी मुंबई क्राइम ब्रांच और एसटीएफ फील्ड इकाई की टीम ने गुलमोहर ग्रींस अपार्टमेंट के फ्लैट 1002 में छापा मारकर यहां रहने वाले लव गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

पूछताछ में लव ने बताया कि वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उसने गोपाल शेट्टी के लिए सॉफ्टवेयर डिजाइन किया था, जो ईगल इंटरप्राइजेज नाम से मुंबई में कंपनी चलाता है। सॉफ्टवेयर को गो-डैडी डॉट काम से डोमेन लेकर गोपाल शेट्टी को 16 लाख रुपये में बेच दिया था। एसटीएफ के मुताबिक गोपाल शेट्टी ने उस सॉफ्टवेयर के माध्यम से लिंकदेकर काफी संख्या में अवैध ऑनलाइन लॉटरी के वेंडर तैयार किए। बाद में इनके जरिये महाराष्ट्र व मुंबई में सैकड़ों लोगों से धोखाधड़ी करके करोड़ों की ठगी की। लव गुप्ता साफ्टवेयर को डिजाइन करने के साथ-साथ उसका मेंटेनेंस भी करता था।

इसके बदले उसे मोटा कमीशन मिलता था। मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपी को बिठूर थाने में रखा है। अदालत में ट्रांजिट रिमांड के लिए कार्रवाई शुरू की गई है ताकि उसे मुंबई ले जाया जा सके।

कोरोना काल में बनाया था साफ्टवेयर
लव ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। कोरोना काल के दौरान वह वर्क फ्रॉम होम पर घर आया हुआ था। इस बीच गोपाल शेट्टी ने उसे कॉल कर एक सॉफ्टवेयर बनाने के लिए कहा था। जिसके एवज में उसने शेट्टी से 16 लाख रुपये लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed