फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Encroachment was strictly removed by running bulldozers in Kannauj, municipal workers clashed with shopkeepers

कन्नौज में चला बुलडोजर: सख्ती से हटाया गया अतिक्रमण, दुकानदारों से हुई नोकझोंक, ईओ बोलीं- शहर के अंदर भी चलेगा अभियान

Sun, 29 May 2022 12:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 29 May 2022 12:46 PM IST
सार

नगर में अब अतिक्रमणकारियों की खैर नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर जिला प्रशासन ने अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरु कर दी है। इसी तारतम्य में जीटी रोड पर एफएफडीसी से मकरंद नगर तिराहा तक अतिक्रमण अभियान चलाया गया। 

विज्ञापन
Encroachment was strictly removed by running bulldozers in Kannauj, municipal workers clashed with shopkeepers
मकरंद नगर तिराहे पर ईओ से नोकझोंक करते दुकानदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में प्रशासन ने अतिक्रमण अभियान की शुरूआत की। पहले दिन अतिक्रमण हटाने पहुंचे अधिकारियों से दुकानदारों की नोकझोंक हुई। अधिकारियों ने सख्ती दिखाते हुए फुटपाथ से अतिक्रमण हटवाया।  शनिवार को डीएम राकेश कुमार मिश्र के निर्देश पर नायब तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम सिंह और ईओ नीलम चौधरी ने पुलिस बल के साथ शहर के जीटी रोड पर एफएफडीसी से अतिक्रमण अभियान की शुरुआत की। 

विज्ञापन

मकरंद नगर तिराहे पर अतिक्रमण हटाने को लेकर दुकानदारों से नोकझोंक हुई। पुलिसकर्मियों ने आक्रोशित दुकानदारों को शांत कराते हुए दूर हटाया। इसके बाद नगर पालिका कर्मचारियों ने जेसीबी से टिनशेड और बने पक्के निर्माण को तोड़ दिया।
विज्ञापन

ईओ ने बताया कि शहर में अतिक्रमण अभियान शुरू किया गया है। प्रमुख सड़कों के बाद शहर के अंदर भी अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा। वहीं, जिनको हटाया गया है, यदि वो वापस से अतिक्रमण करेंगे, तो एफआईआर दर्ज करा कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिली जानकारी के अलुासर अतिक्रमण हटाओ अभियान की भनक लगते ही पूरे नगर में अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया था। अवैध रूप से दुकान लगाने वाले सतर्क हो गए थे। एफएफडीसी से मकरंद नगर तिराहा तक चले अतिक्रमण अभियान में कुछ दुकानों को मोहलत भी दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed