फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Encroachment removal drive postponed due to lack of police force

Kanpur News: पुलिस बल न मिलने से अतिक्रमण हटाओ अभियान टला

Sat, 13 Jun 2026 02:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 13 Jun 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removal drive postponed due to lack of police force
रूरा। नगर में शुक्रवार को प्रस्तावित अतिक्रमण हटाओ अभियान पुलिस बल उपलब्ध न होने के कारण फिलहाल स्थगित कर दिया गया। प्रशासन ने सार्वजनिक स्थलों, सड़कों और फुटपाथों से अवैध कब्जे हटाने की तैयारी पूरी कर ली थी, लेकिन कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ अभियान की जानकारी पर नहर पर जरूर कुछ ठेलिया दुकानदारों ने पीछे से दुकानें लगाई। वहीं, ओवर ब्रिज के नीचे के अतिक्रमण पर कोई असर नहीं पड़ा। अभियान के नामित मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार रवींद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि एक सप्ताह पहले नगर पंचायत प्रशासन की ओर से मुनादी कराई गई। फुटपाथों व सार्वजनिक स्थानों में कब्जा जमाए लोगों को चेतावनी दी गई कि वह अतिक्रमण खुद हटा लें लेकिन किसी ने फुटपाथ व सार्वजनिक स्थान से अतिक्रमण नहीं हटाया है।
विज्ञापन

इस पर शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने की तैयारी की गई थी। इधर बृहस्पतिवार रात में धनीरामपुर गांव निवासी राजमिस्त्री के नहर में डूबने की घटना हुई। इस पर वह डूबे राजमिस्त्री की खोज अभियान में लग गए। थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज सहित अन्य पुलिस बल भी इसी रेस्क्यू में लगा है। अतिक्रमण हटाओ अभियान के लिए पुलिस बल नहीं मिलने से फिलहाल इसे स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed