फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Employment fair today, 6 companies will provide 1055 jobs

सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेला आज, छह कंपनियां लेकर आईं 1055 नौकरियां

Sat, 21 Sep 2019 01:25 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 21 Sep 2019 01:25 PM IST
विज्ञापन
Employment fair today, 6 companies will provide 1055 jobs
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
कानपुर में जीटी रोड स्थित सेवायोजन कार्यालय में शनिवार को रोजगार मेला लगाया गया। इसमें 6 कंपनियां 1055 नौकरियां देंगी। कपड़ा क्षेत्र की कंपनी वेलस्पन भी युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगी। यहां सॉफ्टवेयर, वेबसाइट डेवलपर से लेकर एचआर, मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव और सिक्योरिटी गार्ड तक की नौकरियां उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन


सहायक निदेशक सेवायोजन एसपी द्विवेदी ने बताया कि लाइफट्रान हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड 17, वेलस्पन इंडिया लिमिटेड 300, श्रीराम ग्रुप लाइफ इंश्योरेंस 8, जीफोर सिक्योर साल्यूशन 400, बंडल टेक्नोलॉजीस 200, वेरिटास टेक्नोलॉजी 130 युवाओं का चयन करेगा। कक्षा 8 पास से लेकर परास्नातक के लिए नौकरियां हैं।
विज्ञापन

वेतन 8136 से लेकर 13500 रुपये अलग-अलग कंपनियां आफर करेंगी। सिक्योरिटी गार्ड की 400 नौकरियां लेकर आई कंपनी ईएसआई, पीएफ आदि भी देगी। नौकरियों का कार्य क्षेत्र कानपुर नगर, गुजरात स्थित कच्छ, नोएडा, गाजियाबाद होगा।

कंपनियां मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव, वार्ड ब्वाय, फ्रंट आफिस एग्जिक्यूटिव, ट्रेनी, मशीन ऑपरेटर टेक्सटाइल डिवीजन, डिलीवरी ब्वाय, एचआर एग्जिक्यूटिव, मैनेजर साफ्टवेयर डेवलपर, वेबसाइट डेवलपर की नौकरियां लेकर आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed