{"_id":"67c0200b12e2e2e11b03f17a","slug":"employee-was-kneading-dough-using-contaminated-water-in-the-dhaba-si-filed-a-case-police-started-investigation-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: ढाबे में दूषित पानी ने आटा गूंथ रहा था कर्मचारी, एसआई ने दर्ज कराया मुकदमा, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: ढाबे में दूषित पानी ने आटा गूंथ रहा था कर्मचारी, एसआई ने दर्ज कराया मुकदमा, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 27 Feb 2025 01:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 27 Feb 2025 01:50 PM IST
सार
Kanpur News: भौंती क्षेत्र के एक ढाबे में दूषित पानी से कर्मचारी द्वारा आटा गूंथने का वीडियो वायरल हो रहा है। मामले में एसआई के प्रार्थना पत्र पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में सचेंडी नेशनल हाईवे-दो, भौंती में स्थित सागर ढाबा के मालिक व ढाबे में काम करने वाले कर्मचारी पर एसआई अजीत कुमार सिंह के प्रार्थना पत्र पर मुकदमा लिखा गया है। बता दें कि 26 फरवरी को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति सागर ढाबा में काम के दौरान गंदा पानी मिलाकर आटा गूंथ रहा है।
विज्ञापन
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सचेंडी थाना में तैनात दरोगा ने ढाबा मालिक राम बहादुर सिंह उर्फ छुन्नू- मुन्नू और एक अज्ञात कर्मचारी के खिलाफ थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है। सचेंडी थाना प्रभारी ने बताया कि वीडियो वायरल हुआ है, मुकदमा लिख जांच की जा रही है। खाद्य पदार्थ में अपमिश्रण करके भोजन खिलाया जा रहा है।
विज्ञापन