फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Electricity tripped 14 times in two hours in Akbarpur.

Kanpur News: बिजली ने रुलाया, अकबरपुर में दो घंटे में 14 बार ट्रिपिंग

Sun, 24 May 2026 01:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 24 May 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Electricity tripped 14 times in two hours in Akbarpur.
कानपुर देहात। भीषण गर्मी में बिजली की मांग बढ़ी है। फॉल्ट होने पर बिजली गुल हो रही। इससे शहर व ग्रामीण क्षेत्र के लोग परेशान हैं। जिला मुख्यालय के नगर अकबरपुर में शुक्रवार देर रात पांच घंटे में 14 बार ट्रिपिंग हुई। हर बार 15 मिनट से लेकर आधे घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। परेशान लोग व्यवस्था को कोसते रहे।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में बिजली की मांग बढ़कर 100 मिलियन यूनिट के पार हो गई है। इधर रात में एक साथ पंखे-कूलर व एसी और अन्य बिजली उपकरण चलने से ट्रांसफार्मर हांफ रहे हैं। अकबरपुर में छह हजार घरों को बिजली आपूर्ति के लिए तीन फीडर हैं। पूरे दिन कहीं तार टूटने या फिर फेज उड़ने की समस्या से आंख मिचौली हो रही है। शुक्रवार रात में केवल दो घंटे में 14 बार ट्रिपिंग हुई। ओवर ब्रिज के पास फॉल्ट से करीब पौने नौ बजे बिजली गुल हो गई। इसके बाद बिजली आयी तो रात 10:05 बजे एआरटीओ कार्यालय के पास लगा ट्रांसफार्मर हांफने लगा और बिजली गुल हो गई। देर रात 10:20 बजे फिर बिजली गुल हुई। इसके बाद 10:35 बजे माती मार्ग पर सीएचसी के पास फेज उड़ गया। इसे ठीक कराकर बिजली दी गई तो रात 10:50 बजे रूरा मार्ग के पास आटा मिल के पास ट्रांसफार्मर का फेज उड़ गया।
विज्ञापन

वहीं, रात 11:15 बजे फिर से एआरटीओ कार्यालय के पास लगे ट्रांसफार्मर में फॉल्ट से बिजली गुल हो गई। इसे ठीक किया गया तो रात 11:40 बजे बाढ़ापुर मार्ग पर केबल टूट गई। करीब आधे घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद रात 12:15 बजे माती मार्ग पर पीएनबी के पास केबल जल गई। इसे ठीक कराया गया तो माती मार्ग पर रात 12:55 पर ट्रांसफार्मर का फेज उड़ गया। देर रात 1:05 बजे जनकपुरी मैदान के पास फॉल्ट से बिजली गुल हो गई जबकि देर रात 1:40 बजे बाढ़ापुर फीडर से जुड़े बाल्मीकि बस्ती में फॉल्ट हो गया। देर रात 2:10 बजे नवीन बस अड्डा के पास फाल्ट से बिजली गुल हो गई। वहीं, देर रात 2:40 बजे मेवाती मोहाल में तार टूट गया। हर बार काफी देर बाद बिजली आयी। बार-बार पंखे, कूलर व एसी बंद होने हाहाकार मचा रहा। लोग पसीने से तरबतर रहे। कई परिवारों ने घर के बाहर बैठकर समय बिताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

........................
बयान
बिजली की मांग बढ़ने और गर्मी की वजह से फॉल्ट की अधिकता है। रात में भी फॉल्ट ठीक कराकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई जा रही है। ओवर लोड ट्रांसफार्मरों का लोड विभाजन कराया जा रहा है। एआरटीओ कार्यालय के पास ट्रांसफार्मर ओवर लोड होने पर अब मड़वाई रोड पर 100 केवी का दूसरा ट्रांसफार्मर रखकर लोड विभाजन कराया जा रहा है। वहीं, अयोध्यानगर में तारों को ठीक कराया गया है। - रवीप्रताप सिंह, एसडीओ अकबरपुर।
.....................
20 घंटे बाद बहाल हुई 200 घरों की बिजली
कानपुर देहात। अकबरपुर में अशोक नगर में शुक्रवार रात 11 बजे तार टूट गए। इसपर बिजली कर्मियों ने बाईपास कर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी लेकिन 200 घरों की बिजली गुल रही। पूरी रात जागते कटी। इधर शनिवार को भी पूरे दिन तार नहीं जोड़े गए तो लोग गर्मी में उबल गए। व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश चंद्र अग्रवाल ने एक्सईएन पुखरायां आलोक प्रकाश से नाराजगी जताई। इसके बाद शाम को बिजली कर्मी पहुंचे। मशक्कत कर रात आठ बजे तार जोड़े गए तब 20 घंटे बाद अशोक नगर, ब्रह्मनगर व आंशिक कालीगंज में बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। (संवाद)
............................
फोटो- 7 ताजनगर में लटकती एबीसी केबल। संवाद
रातभर आंख-मिचौली करती रही बिजली

डेरापुर। फॉल्ट व रात में आपात कटौती से नगर के लोग परेशान हैं। पूरी रात जागकर बितानी पड़ रही है। शुक्रवार रात में 10 बजे से 11 बजे तक आपात बिजली कटौती की गई। इसके बाद बिजली आयी तो केवल 10 मिनट ही रही। आधे घंटे अतिरिक्त बिजली कटौती की गई। रात 11:30 बजे बिजली आयी तो रात 12 बजे फिर चली गई। देर रात एक बजे एक फेज उड़ गया तो कबीर नगर, गांधी नगर के अधिकांश घरों की बिजली गुल रही। इसके बाद देर रात दो बजे फिर से आपात कटौती हो गई। करीब 2:45 बजे बिजली आयी लेकिन 100 घरों की बिजली गुल रही। इन घरों की बिजली शनिवार सुबह 10 बजे बहाल हुई। रात में लोग सड़कों और मकानों की छतों पर टहलते रहे। विजय शर्मा, लालू शुक्ला, धीरू चौबे, शिवम तिवारी, इस्लाम अंसारी ने बताया कि फॉल्ट व बिजली कटौती ने दिन का चैन व रात की नींद छीन ली है। जेई विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि रोस्टर और फाल्ट के कारण बिजली प्रभावित रही। इधर ताज नगर में आंधी में टूटे पोल की जगह दूसरा पोल लगाने की जरूरत नहीं समझी गई है। पेड़ पर लटकी केबल से बिजली की आपूर्ति की जा रही है। (संवाद)
.............
एलटी लाइन का तार टूटने से दो घंटे गुल रही बिजली

रूरा। नगर के स्टेशन वार्ड में रेलवे टिकट घर के पास शनिवार की सुबह सात बजे एलटी लाइन का तार टूट जाने से नगर के पांच हजार घरों की बिजली आपूर्ति करीब दो घंटे ठप रही। जानकारी पर बिजली कर्मी पहुंचे और मरम्मत कार्य शुरू किया। करीब दो घंटे बाद सुबह नौ बजे तार जोड़े जा सके। तब बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी। वहीं शुक्रवार की रात सरसी, रोशनमऊ व इंदरुख गांव में लो वोल्टेज की समस्या से पंखे रेंगे तो कूलर ठप रहे। उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल रहे। जेई नीतिल उपाध्याय ने बताया कि फाल्ट दुरुस्त कराकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई गई। (संवाद)

........................
हर 30 मिनट में गुल हुई बिजली ने रुलाया

राजपुर। नगर में पिछले दो दिन से हर 30 मिनट में फॉल्ट के चलते लोग परेशान रहे। शुक्रवार रात 8 :30 से 10:30 तक पुखरायां से राजपुर नगर में रोस्टिंग रही। रात 11:30 तक बिजली आयी। इसी दौरान दो घंटे की रोस्टिग और बढ़ा दी गई। हालांकि देर रात 1:15 बजे बिजली आई। देर रात दो बजे फिर आपात कटौती की गई। सुबह चार बजे बिजली आई। करीब सात घंटे बिजली गुल रहने से भीषण गर्मी में लोगों की रात जागते कटी। महिलाएं, बच्चों व बुजुर्ग अधिक परेशान रहे। वहीं ग्रामीण इलाकों में हालत बदतर बने हुए हैं। राजपुर उपकेंद्र से जुड़े भाल, कथरी, बैना, अफसरिया, गौरीकरन फीडर, जैनपुर के फीडर के गुबार, पिचौरा, कथरी, दिबैर, जल्लापुर, नन्हुवापुर आदि गांवों में रात भर बिजली की आंख मिचौली जारी रही। करीब 10 हजार की आबादी को परेशान होना पड़ा। राजपुर के जेई राहुल साहू ने बताया कि फॉल्टों से बिजली आपूर्ति प्रभावित है। ग्रिड उपकेंद्र से बिजली कटौती की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed