{"_id":"664cdf04a3502d4d0e074df6","slug":"electricity-failure-in-40-localities-due-to-fault-in-underground-cable-etawa-news-c-216-1-etw1002-112015-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट से 40 मोहल्लों की गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट से 40 मोहल्लों की गुल रही बिजली
विज्ञापन
इटावा। आईटीआई चौराहे के पास 33 केवी क्षमता के केबल में फाल्ट से गुरु तेग बहादुर और मैनपुरी फाटक उपकेंद्र से जुड़े 40 मोहल्लों के साथ कलक्ट्रेट और विकास भवन की बिजली आपूर्ति छह घंटे बंद रही। इससे भीषण गर्मी के बीच लगभग 50 हजार की आबादी परेशान रही।
भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती आम जनमानस को बेहाल किए हुए है। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे आईटीआई चौराहे के पास 33 केवी की अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट होने से गुरु तेग बहादुर और मैनपुरी फाटक से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना पर एक्सईएन प्रथम श्रीप्रकाश टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने केबल की मरम्मत अपने ही सामने शुरू कराई। इस बीच मैनपुरी फाटक बिजली घर से जुड़े कलक्ट्रेट, विकास भवन समेत करीब 20 मोहल्लों और गुरुतेग बहादुर से जुड़े करीब 20 मोहल्लों की बिजली गुल हो गई।
भीषण गर्मी के बीच लोग परेशान रहे। करीब चार घंटे बाद केबल को सही करके आपूर्ति को सुचारू किया गया, पर आधे घंटे बाद फिर दिक्कत आने पर आपूर्ति को बंद करनी पड़ा। इसके बाद करीब दो घंटे आपूर्ति बंद रही। ऐसे में तपन के बीच लोगों को छह घंटे परेशान रहना पड़ा। एसी, कूलर बंद होने की वजह से पंखों की गर्म हवा के सहारे रहे। वहीं, इंजीनियरिंग कॉलेज बिजली घर से जुड़े मोहल्लों में भी बिजली आवाजाही दिनभर चलती रही। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
इन मोहल्लों की आपूर्ति रही बाधित
करौल मोहल्ला, घटिया अजमत अली, नौरंगाबाद, सती मोहल्ला, हर्ष नगर, चौगुर्जी, बलराम सिंह चारौहा, कलक्ट्रेट, कचहरी कॉलोनी, साबितगंज, उर्दू मोहल्ला, बैजल कॉलोनी, ड्रीम लैंड कॉलोनी, आईटीआई चौराहा, कुश कॉलोनी, रणवीर नगर, अड्डा जालिम, शांति कॉलोनी, शास्त्री चौराहा समेत करीब 40 मोहल्लों की आपूर्ति बाधित रही।
आठ दिन से फुंका पड़ा ट्रांसफार्मर, फसलें हो रहीं चौपट
इकदिल। क्षेत्र के गांव जगन्नाथपुरा में लगे एक ट्यूबवेल का ट्रांसफार्मर एक सप्ताह से फुंका पड़ा है। ट्रांसफार्मर के फुंकने से इस भीषण गर्मी में पानी के अभाव में फसलें चौपट हो रही हैं। ट्रांसफार्मर के फुंकने की जानकारी किसानों ने अधिकारियों के अलावा लखनऊ में दर्ज कराई है, लेकिन अभी तक इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे किसान काफी परेशान है। क्षेत्र के गांव जगन्नाथपुरा निवासी आनंद कुमार राजपूत ने बताया कि उसके ट्यूबवैल पर 63 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा है। इससे दो अन्य ट्यूबवेलों के लिए लाइन गई है। आठ दिन से ज्यादा का समय हो गया है उसका ट्रांसफार्मर फुंक गया है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हई। लखनऊ में भी इसकी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। बिजली न आने से ट्यूबवेल नहीं चल पा रहे। इससे खेतों में खड़ी मक्का, मूंगफली व मूंग की फसलें चौपट हो रही हैं। किसानों ने जिलाधिकारी से जल्द ही ट्रांसफार्मर रखवाने की गुहार लगाई है। (संवाद)
वर्जन
अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट होने की वजह से आपूर्ति ठप हुई थी। उसे दोपहर में ही सही कराकर सभी मोहल्लों की आपूर्ति सुचारू करा दी गई है। करीब छह घंटे तक आपूर्ति बाधित रही।
- श्री प्रकाश, एक्सीईएन प्रथम