फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Electric rail line broken in Chitrakoot district

इलेक्ट्रिक रेल लाइन टूटी, फुट ओवरब्रिज में फैला करंट, दो घंटे तक यात्रियों को पुल पर चढ़ने से रोका

Thu, 05 Dec 2019 04:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 05 Dec 2019 04:40 PM IST
विज्ञापन
Electric rail line broken in Chitrakoot district
इलेक्ट्रिक रेल लाइन टूटी - फोटो : अमर उजाला
झांसी-प्रयागराज- जबलपुर रेलमार्ग के चित्रकूटधाम रेलवे स्टेशन में अचानक इलेक्ट्रिक रेल लाइन की तार टूटने से हड़कंप मच गया। प्लेटफार्म नंबर एक से दो व तीन पर जाने के लिए बने फुट ओवरब्रिज में करंट फैल गया लेकिन आटोकट प्रणाली के चलते कुछ ही सेकेंड में विद्युत प्रवाह बंद हो गया। ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया, जिससे दोनों रूटों की ट्रेनों का आवागमन थम गया।
विज्ञापन


आनन-फानन आरपीएफ  व जीआरपी ने यात्रियों को रोक दिया। गनीमत रही कि मामला बुधवार की सुबह लगभग साढे़ तीन बजे का होने के कारण फुट ओवरब्रिज में कोई नहीं था। तार टूटने के समय कोई ट्रेन भी रेल पटरी पर नहीं थी।
विज्ञापन

लंबे इंतजार के बाद इस रूट पर तीन माह पहले ही शुुरूहुई इलेक्ट्रिक रेल सेवा के लिए लगाई गई विद्युत लाइन अचानक टूट गई। जिससे एक तार फुट ओवरब्रिज से छू गया। दूसरे ओर का तार ट्रैक पर जा गिरा। हालांकि इस दौरान ब्रिज में कोई यात्री मौजूद नहीं था।

जिससे कोई हताहत नहीं हुआ। आटोकट प्रणाली होने के चलते विद्युत प्रवाह कुछ ही सेकेंड में ठप हो गया। स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पूरे स्टेशन में मौजूद यात्रियों को जहां के तहां रोक दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी होते ही स्टेशन प्रबंधक आरसी यादव व सहायक स्टेशन मास्टर आरपी पासवान ने आरपीएफ  व जीआरपी को सूचना दी। तकनीकी विशेषज्ञों की टीम आनन-फानन में बुलाई गई। इधर स्टेशन पर यात्रियों के मन में अनहोनी की आश्ंाका फैलने लगी लेकिन आरपीएफ व जीआरपी ने सतर्कता दिखाते हुए परिसर में मौजूद यात्रियों को आने-जाने से रोक दिया।

जिससे इलेक्ट्रिक व्यवस्था ठप होने से बांदा की ओर से आ रही बुंदेलखंड एक्सप्रेस, महाकौशल एक्सप्रेस बदौसा रेलवे स्टेशन में खड़ी हो गई। मानिकपुर की तरफ  से आने वाली झांसी पैसेंजर भी रुकने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

यह ट्रेन हुई प्रभावित
चित्रकूट। डेढ़ घंटे बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस, एक घंटे महाकौशल एक्सप्रेस व झांसी पैसेंजर दो घंटे प्रभावित रही। सूचना पर पहुंची इंजीनियरों की टीम ने मरम्मत कार्य शुरू कर लगभग दो घंटे में लाइन चालू की। तब कहीं जाकर ट्रेने रवाना हो सकीं।

तार टूटना खड़ा कर रहा सवाल
चित्रकूट। लगभग तीन माह पहले शुरू हुई इलेक्ट्रिक रेल सेवा का विद्युत तार टूटने पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। अभी अधिकारी, कर्मचारी तार टूटने का कारण खोजने में जुटे हैं। लोगों का मानना है कि इलेक्ट्रिक तार में इतना करंट होता है कि किसी को हताहत होने में चंद सेकेंड ही लगें। ऐसे में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लाइन खींची जाती है। आखिर किन कारणों से तार टूटी होगी यह प्रश्न चिह्न बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed