फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Electric crematorium to be built on banks of river Yamuna

Kanpur News: यमुना नदी के किनारे बनेगा विद्युत शवदाह गृह

Thu, 04 Sep 2025 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Electric crematorium to be built on banks of river Yamuna
इटावा। शहर में 42.63 लाख रुपये की लागत से शहर में विद्युत शवदाह गृह स्थापित किया जाएगा। सदर विधायक की ओर से की गई पहल के बाद शासन से इसे स्वीकृति मिल गई है। यह शवदाह गृह यमुना नदी के किनारे स्थापित किया जाएगा। इससे शव के अंतिम संस्कार पर आने वाले खर्च में कमी आएगी और प्रदूषण को भी कम किया जा सकेगा। इसके लिए जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

शहर में यमुना नदी के किनारे श्मशान घाट स्थापित है। यहां अभी तक लकड़ी और उपलों के सहारे ही शव का अंतिम संस्कार किया जाता है। यहां लकड़ी की उपलब्धता भी एक बड़ी परेशानी है। सदर विधायक की पहल पर शासन से जिले में विद्युत शवदाह गृह स्थापित किया जाएगा। इसके लिए 42.63 लाख रुपये की धनराशि भी स्वीकृति कर दी गई है। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने बताया कि यमुना नदी पर विद्युत शवदाह गृह के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed