फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   election

आरक्षण सूची पंचायत चुनाव की बजी रणभेरी

Thu, 04 Mar 2021 01:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
election
सुरासी गांव में चौपाल लगाकर चर्चा करते ग्रामीण। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अनंतिम आरक्षण सूची बुधवार को जारी कर दी गई। अधिकारियों की टीम पूरे दिन अंतिम रूप देने में लगी रही। जांच परख के बाद रात करीब सवा नौ बजे सूची आम जनता के लिए विकास भवन, जिला पंचायत व ब्लाक मुख्यालयों में चस्पा कर दी गई। चुनाव लड़ने के उत्सुक लोग आरक्षण की जानकारी के लिए सुबह से डटे रहे।
विज्ञापन

परिसीमन के बाद जिले में इस बार 618 ग्राम पंचायतें हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य व प्रधान के लिए चार श्रेणी में आरक्षण किया गया है। आरक्षण की प्रक्रिया बीती 20 फरवरी से चल रही थी। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने सूची जारी करने से पहले अच्छी तरह से जांच परख करने को कहा था। सीडीओ सौम्या पांडेय के निर्देशन में विकास भवन के गांधी सभागार में अधिकारियों की टीम इसे अंतिम रूप देने में लगी रही। टीम ने हर ब्लॉक के आरक्षण का मिलान किया। आरक्षण सूची देखने के लिए सुबह से ग्रामीण इलाकों से दावेदार व उनके पक्ष के लोग जिला और ब्लाकों में आने शुरू हो गए थे। प्रकाशन में देरी से दावेदारों की बेचैनी बढ़ रही थी। लोग सूची देखने के लिए विकास भवन में शाम तक डटे रहे। शाम को करीब नौ बजे सूची का प्रकाशन हुआ। पंचायत चुनावों में आरक्षण की स्थिति को लेकर भावी उम्मीदवारों में अब बेचैनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

आठ मार्च तक दर्ज करा सकेंगे आपत्तियां
आरक्षण की अनंतिम सूची जारी होने के बाद चार से आठ मार्च तक आपत्तियां ली जाएंगी। सभी ब्लॉक, जिला पंचायत कार्यालय और जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय पर लोग आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। इसके बाद नौ मार्च को आपत्तियां जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में एकत्रित कर उनका 12 मार्च तक निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद 13 मार्च को फिर आरक्षण की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख पदों का आरक्षण
अनारक्षित - सरवनखेड़ा, मैथा, डेरापुर व संदलपुर
महिला - अकबरपुर व रसूलाबाद
पिछड़ा वर्ग महिला - अमरौधा
अनुसूचित जाति महिला - राजपुर
अनुसूचित जाति - झींझक
पिछड़ा वर्ग- मलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed