{"_id":"60abfd928ebc3e317507a99f","slug":"elderly-person-killed-by-rajdhani-express-akbarpur-news-knp6302379152","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी एक्सप्रेस से कटकर अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी एक्सप्रेस से कटकर अधेड़ की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूरा। जगदीशपुर गांव के सामने सोमवार की सुबह अप रेल ट्रैक पर राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर एक अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इस पर शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है।
जगदीशपुर गांव के सामने से दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक निकला है। सोमवार की सुबह अप लाइन पर राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। स्टेशन मास्टर ज्ञानेंद्र पांडेय ने रूरा थाना में मेमो भेजा।
इस पर पहुंची पुलिस के प्रयास के बाद भी अधेड़ की शिनाख्त नहीं हो सकी। थाना प्रभारी प्रभात सिंह ने बताया कि अधेड़ काली धारीदार टी शर्ट व सफेद पायजामा पहने था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)