फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Elderly man takes leap into Yamuna river

Kanpur News: बीमारी से परेशान वृद्ध ने यमुना नदी में लगाई छलांग

Sat, 08 Nov 2025 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Elderly man takes leap into Yamuna river
चकरनगर। भरेह थाना क्षेत्र के नीमाडाडा गांव में शनिवार दोपहर तीन बजे बीमारी से परेशान वृद्ध ने यमुना नदी में छलांग दी। देखते ही देखते वह गहरे पानी में डूब गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजनों समेत ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

पुलिस ने गोताखारों की टीम की मदद से उनकी खोजबीन करवाई लेकिन उसका कुछ सुराग नहीं लगा। अंधेरा होने की वजह से अभियान रोक दिया गया। रविवार को उनकी फिर से खोजबीन करवाई जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर तीन बजे भरेह थाना क्षेत्र के नीमाडाडा गांव निवासी रामरतन निषाद (70) ने बीमारी से परेशान होकर यमुना नदी में गहरी खाई में छलांग लगा दी। गहरे पानी में जाने से वह डूब गए। उसी समय ऊपर किनारे पर मौजूद गांव के कुछ युवकों ने उन्हें डूबते देखकर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना फैलते ही कुछ ही मिनटों में परिजनों व ग्रामीणों की भीड़ नदी किनारे जमा हो गई। थानाध्यक्ष भरेह जगदीश भाटी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सैंक्चुअरी विभाग की मोटर बोट और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया। गोताखोरों ने नाव और मोटर बोट के सहारे नीमाडाडा से भरेह संगम तक कई किलोमीटर क्षेत्र में खोजबीन की।
करीब चार घंटे की मशक्कत के बावजूद वृद्ध का कोई सुराग नहीं मिल सका। शाम होते-होते अंधेरा बढ़ने पर खोज अभियान को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा। एसडीएम ब्रह्मानंद कठेरिया ने बताया कि वृद्ध की नदी में डूबने की स्थानीय लोगों ने पुष्टि की है।

उन्होंने कहा कि शव की तलाश जारी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष भरेह जगदीश भाटी ने बताया कि उसने वृद्ध की पहले भी आत्महत्या करने की कोशिश की थी। वृद्ध मानसिक रूप से परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed