{"_id":"6aeb42bf6c8d3a21fc0428d7","slug":"elderly-man-misdeeds-with-class-5-student-sent-to-jail-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कक्षा 5 की छात्रा से बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म, घर में अकेली पाकर पड़ोसी ने अंजाम दी वारदात, जेल भेजा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कक्षा 5 की छात्रा से बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म, घर में अकेली पाकर पड़ोसी ने अंजाम दी वारदात, जेल भेजा गया
Wed, 04 Nov 2026 08:15 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 04 Nov 2026 08:15 PM IST
सार
Auraiya News: आरोपी ने शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। पड़ोसी बुजुर्ग आरोपी जेल भेजा गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव में 30 अक्तूबर को एक 11 वर्षीय कक्षा पांच की छात्रा ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पड़ोसी कमलेश बाबू ने छात्रा के माता-पिता की अनुपस्थिति में घर में घुसकर इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
छात्रा के पिता ने बताया कि 30 अक्तूबर को वह अपनी पत्नी के साथ फफूंद बाजार दवा लेने गए थे। घर पर उनकी 11 वर्षीय बेटी और दो साल का मासूम बेटा अकेले थे। इसी दौरान पड़ोसी कमलेश बाबू उनके घर में घुस आया। उसने दरवाजा बंद करके बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने बच्ची को किसी को भी घटना के बारे में बताने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। घटना के बाद से सहमी हुई बच्ची चुप रही।
विज्ञापन
तीन नवंबर को किशोरी को दर्द होने पर उसने अपनी मां को पूरी बात बताई। पिता ने आरोपी कमलेश बाबू से घटना के बारे में पूछा। इस पर आरोपी ने उनसे हाथापाई की और धमकी देकर भगा दिया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने गांव पहुंचकर बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। किशोरी का मेडिकल भी कराया गया है।
विज्ञापन