{"_id":"698653df0071dd448100f67e","slug":"elderly-man-crossing-the-road-dies-after-being-hit-by-a-bus-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-138043-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बस की टक्कर से सड़क पार कर रहे बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बस की टक्कर से सड़क पार कर रहे बुजुर्ग की मौत
Sat, 07 Feb 2026 02:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
रनियां। कस्बा के रनियां पड़ाव के पास गुरुवार देर रात सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने पहुंच कर जांच पड़ताल की।
गजनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर निवासी गोविंद प्रसाद त्रिपाठी (80) गुरुवार शाम को निजी काम से रनियां आए थे। रात 11 बजे के करीब वह रनियां पड़ाव के पास हाईवे पार कर रहे थे। इसी बीच कानपुर की ओर से आ रही निजी बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन रिश्तेदार भुवनेश व उनके बेटे लालजी, बालजी, श्याम जी पहुंचे। इधर जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई। परिवार के लोगों ने अंतिम संस्कार कराने से इंकार कर दिया। थानाध्यक्ष एसएन सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। संवाद