{"_id":"6740b661d548b8459c0c689c","slug":"elder-brother-attacked-younger-brother-with-knife-in-kannauj-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पुलिस की नौकरी से बर्खास्त बड़े भाई ने छोटे पर चाकू से किया हमला, इलाज के दौरान मौत; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पुलिस की नौकरी से बर्खास्त बड़े भाई ने छोटे पर चाकू से किया हमला, इलाज के दौरान मौत; जांच में जुटी पुलिस
Fri, 22 Nov 2024 10:20 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, इंदरगढ़ (कन्नौज)
संवाद न्यूज एजेंसी, इंदरगढ़ (कन्नौज)
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 22 Nov 2024 10:20 PM IST
सार
कन्नौज जिले में बड़े भाई ने छोटे भाई पर चाक़ू से हमला कर दिया। हमले में घायल शख्स की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में किसी विवाद के चलते बड़े भाई ने छोटे भाई पर चाक़ू से हमला कर दिया। चाकू से गंभीर रूप से घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को मोर्चारी में रखवाकर आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के मढ़पुरा गांव निवासी लोकबंद मिश्रा उर्फ विनोद (55) फिरोजाबाद जनपद में पुलिस विभाग में तैनात था। 12 साल पहले किसी कारणवश विभाग से बर्खास्त कर दिया गया था। विभाग से बर्खास्त होने के बाद अविवाहित छोटे भाई विवेक मिश्रा (45) के साथ गांव में ही रहना लगा और खेतीबाड़ी कर भरण पोषण करने लगा।
विज्ञापन
शुक्रवार देर शाम को किसी बात को लेकर विनोद ने छोटे भाई विवेक के पेट में चाकू से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुन आसपास मौजूद लोगों ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की खोजबीन शुरू कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष पारुल चौधरी ने बताया कि घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई है। आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
15 साल से पत्नी रहती थी मायके
आसपास के ग्रामीणों के आधार पर लोकबंद की शादी के कुछ साल बाद ही पत्नी निर्मला छोड़ कर चली गई थी और अपने मायके में रहने लगी थी। करीब 15 साल से पत्नी मायके में रहकर गुजर बसर कर रही है।