{"_id":"5c172b76bdec2256ba1d7803","slug":"effect-of-pollution-on-health","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पेन किलर के आदी कर रहे सेहत की बर्बादी, जानिए कितना खतरनाक है ये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेन किलर के आदी कर रहे सेहत की बर्बादी, जानिए कितना खतरनाक है ये
Mon, 17 Dec 2018 11:32 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 17 Dec 2018 11:32 AM IST
सार
- बेवजह पेन किलर न खाएं, गुर्दों को बचाएं-डॉ. शर्मा
- कानपुर फिजिशियन फोरम की एनीमिया पर सीएमई
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर जरूरत न हो तो जरा सा दर्द होने पर पेन किलर दवाएं खाने की आदत न बनाएं, इससे गुर्दे खराब होते हैं। अगर खून की कमी (एनीमिया) हो रहा है तो एक बार किडनी की जांच जरूर करा लें। प्रदूषण के कारण कॉपर, आर्सेनिक, लेड आदि तत्व फेफड़ों में जाते हैं। इनके दुष्प्रभाव से भी गुर्दे खराब होते हैं।
डेमो पिक
यह बात एसजीपीजीआई लखनऊ के पूर्व निदेशक डॉ. आरके शर्मा ने कानपुर फिजिशियन फोरम के बैनर तले एनीमिया पर आयोजित सीएमई में बताई। उन्होंने कहा कि फल और सब्जियां उगाने में कीटनाशक के अधिक इस्तेमाल से लोगों के गुर्दे खराब हो रहे हैं। गुर्दे में अधिक खराबी आने के बाद पता चलता है, इसलिए जांच कराते रहें।
डेमो पिक
कानपुर फिजिशियन फोरम के बैनर तले सीएमई का आयोजन जीटी रोड स्थित एक होटल में किया गया। डॉ. शर्मा ने बताया कि अगर हीमोग्लोबिन 10 ग्राम से कम हो तो फौरन डाक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
थोड़े काम में थकान होना, शरीर में एेंठन होना, सांस फूलना, पैरों में सूजन आना आदि खून की कमी के लक्षण हैं। मेडिकल कालेज की प्राचार्य डॉ. आरती लालचंदानी, फोरम के अध्यक्ष वरिष्ठ गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉ. डीके सिन्हा, सचिव डॉ. कुनाल सहाय, डॉ. आर सहाय, डॉ. पी रामचंदानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
डेमो पिक
बचाव
- नियमित व्यायाम करें, सादा खाना खाएं
- ब्लडप्रेशर और डायबिटीज कंट्रोल रखें
- 40 साल की उम्र के बाद यूरिन एल्ब्युमिन की जांच कराते रहें
- हेवी मेटल वाली देसी दवाएं न लें
- बेवजह पेन किलर न खाएं, गुर्दों को बचाएं
- नियमित व्यायाम करें, सादा खाना खाएं
- ब्लडप्रेशर और डायबिटीज कंट्रोल रखें
- 40 साल की उम्र के बाद यूरिन एल्ब्युमिन की जांच कराते रहें
- हेवी मेटल वाली देसी दवाएं न लें
- बेवजह पेन किलर न खाएं, गुर्दों को बचाएं