फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Eating disorder, bypassing menus

86 हजार मासिक पर चल रहा वृद्धाश्रम

Wed, 03 Jul 2019 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Eating disorder, bypassing menus
वृद्धाश्रम का निरीक्षण करतीं प्रभा गुप्ता। - फोटो : BANDA
बांदा। वृद्धों को आश्रय देने की आड़ में हो रहे खेल पर राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता ने सख्त असंतोष जताया है। आयोग और उच्चाधिकारियों को कार्रवाई के लिए लिखा है। उन्होंने बुधवार को यहां नरैनी रोड पर स्थित वृद्धाश्रम का आकस्मिक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान खुलासा हुआ कि शहर के बाहर स्थित जिस भवन में वृद्धाश्रम चल रहा है, उसका किराया 86 हजार रुपये प्रति माह दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वृद्धाश्रम की क्षमता 150 वृद्धों के रहने की है। यहां अभिलेखों में 72 वृद्ध पंजीकृत हैं, जबकि मौके पर 57 वृद्ध मिले। इनमें 10 महिलाएं हैं।
विज्ञापन

यह भी बताया कि वृद्धाश्रम के कर्मियों को सेलरी का भुगतान नकद किया जाता है। खाते या चेक से नहीं। मेन्यू के मुताबिक भोजन भी नहीं दिया जा रहा। आश्रम में गंदगी मिली। प्रभा गुप्ता ने बताया कि अकाउंटेंट मौके पर नहीं मिला। वृद्धाश्रम से कोई भी अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया गया। यहां स्टाफ भी कम है। उन्होंने कहा कि वे फिर निरीक्षण करेंगी। साथ ही अपनी निरीक्षण रिपोर्ट आयोग और अन्य उच्चाधिकारियों को भेजकर कार्रवाई कराएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसुनवाई में 16 मामलों पर सुनवाई
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता ने बुधवार को सर्किट हाउस में जनसुनवाई की। महिलाओं से संबंधित 16 मामलों पर संज्ञान लिया। इनमें ज्यादातर पुलिस से संबंधित थे। पुलिस अफसरों और महिला थाना इंचार्ज को प्रभावी कार्रवाई और महिला उत्पीड़न रोकने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में छोटी बाई (अतर्रा), राधा सोनी, मंजू देवी, दिव्यांशी (बांदा) आदि ने फरियादें कीं। आयोग सदस्य ने बीएसए हरिश्चंद्रनाथ को कस्तूरबा गांधी विद्यालय में बालिकाओं के खानपान और शिक्षा की व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया। वृद्धावस्था, राशन, चिकित्सा आदि की भी समीक्षा की।

जनसुनवाई के दौरान डिप्टी कलेक्टर/प्रोबेशन आफीसर जेपी यादव सहित बीएसए, डीएसओ, समाज कल्याण अधिकारी, डिप्टी सीएमओ, सीओ सदर, महिला थानाध्यक्ष और कार्यक्रम अधिकारी अर्चना तिवारी सहित वैशाली गुप्ता, मंजुला चतुर्वेदी, किरन देवी, शिखा शुक्ला भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed