फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   E-stamp and e-court fee facility center started in Nawaral area

Kanpur News: नवरल क्षेत्र में शुरू हुआ ई-स्टांप व ई-कोर्ट फीस सुविधा केंद्र

Mon, 03 Nov 2025 02:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
E-stamp and e-court fee facility center started in Nawaral area
कानपुर। नरवल और इसके आसपास के क्षेत्रों में सरकारी व न्यायिक प्रक्रियाओं को सरल, पारदर्शी बनाने के लिए रविवार को ई-स्टांप एवं ई-कोर्ट फीस सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया गया। नरवल तहसील रजिस्ट्री ऑफिस परिसर में केंद्र का उद्घाटन अपर महानिरीक्षक निबंधन/अपर आयुक्त स्टाम्प (लखनऊ) मनींद्र कुमार सक्सेना ने किया।उन्होंने कहा कि नागरिक अब आसानी से इलेक्ट्रॉनिक रूप से स्टाम्प पेपर खरीद सकेंगे। इससे स्टाम्प शुल्क और कोर्ट फीस के भुगतान के लिए लंबी कतारों से राहत मिलेगी। एआईजी स्टाम्प श्याम सिंह बिसेन ने बताया कि सभी शुल्क सीधे सरकारी पोर्टल पर जमा होंगे। इससे बिचाैलियों का झंझट खत्म हो जाएगा। इस केंद्र के जरिये 10 से 500 रुपये तक के ई-स्टाम्प आसानी से उपलब्ध हो जाएंगे। इस माैके पर डीआईजी स्टाम्प ज्ञानेंद्र कुमार, उप निबंधक नरवल सुशील रतन वर्मा, कृष्ण कांत त्रिवेदी, लव त्रिपाठी, मंसूर सिद्दीकी, आशीष वर्मा आदि रहे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed