फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   E-buses returned on Rania-Kanpur route, increased convenience

Kanpur News: रनियां-कानपुर रूट पर लौंटी ई-बसें, बढ़ी सहूलियत

Wed, 05 Mar 2025 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 05 Mar 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
E-buses returned on Rania-Kanpur route, increased convenience
रनियां। कानपुर से रनियां तक चलने वाली ई-बस सेवा बहाल हो गई है। महाकुंभ के लिए प्रयागराज से ई-बसों का बेड़ा वापस आने पर तय रूटों पर बसें चलने से यात्रियों को सहूलियत हुई है।
विज्ञापन

रनियां से घंटाघर और रनियां से रामादेवी रूट पर ई-बस सेवा है। रामदेवी और घंटाघर रूट पर 5-5 ई-बसें चलने से लोगों को सहूलित थी। इधर ऑटो व टैंपो पर निर्भरता कम हो गई थी। वहीं, प्रयागराज में महाकुंभ को लेकर 13 जनवरी को ई-बसें इन रूटों पर हटाई गई। कानपुर नगर व कानपुर देहात से कुल 75 ई बसें प्रयागराज गई थी। इससे दैनिक यात्रियों को कानपुर आने जाने में परेशानी हो रही थी। लोग फिर से ऑटो, टेंपों पर जान जोखिम में डाल कर सफर करने को मजबूर थे। महाकुंभ आयोजन का समापन होने पर ई-बसें वापस कानपुर आ गई हैं। मंगलवार को कानपुर से रनियां की 10 बसों का संचालन शुरू हो गया। ई-बस सेवा बहाल होने से यात्रियों को काफी राहत मिली है। एआरएम अनिल कुमार ने बताया कि सभी रूटों की ई-बस सेवा का संचालन पूर्व की तरह शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed