फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बाइकों का बाप' निकलेगी हीरो की ये ई-बाइक, 2 रुपये में 50 किलोमीटर, यहां देखें बेहतरीन फीचर्स

Tue, 17 Jul 2018 05:21 PM IST
प्रदीप अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर
प्रदीप अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 17 Jul 2018 05:21 PM IST
सार

हीरो साइकिल के चेयरमैन पंकज मुंजाल ने बताई भविष्य की योजना
बोले, ईंधन बचाने की दिशा में अगले महीने पेश करेंगे नई क्रांति
 

विज्ञापन
E-bike will bring new revolution in fuel sector
साइकिल की जानकारी देते पंकज मुंजाल - फोटो : अमर उजाला
देश की अग्रणी साइकिल निर्माता कंपनी ‘हीरो साइकिल लिमिटेड’ ईंधन बचाने की दिशा में अगले महीने दुनिया भर में धूम मचाने की तैयारी में है। हीरो साइकिल लिमिटेड ई-बाइक दो रुपये में 50 किलोमीटर से ज्यादा चलेगी। सौ किलोमीटर चलने में पांच रुपये से ज्यादा खर्च नहीं आएगा।



 
E-bike will bring new revolution in fuel sector
उद्घाटन करते पंकज मुंजाल - फोटो : अमर उजाला
हीरो साइकिल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक पंकज मुंजाल ने दावा किया है कि वे एक ऐसी ई-बाइक लांच करने जा रहे हैं जो यात्रा खर्च बचाने की दिशा में दुनिया में क्रांति ला देगा। जर्मनी, जापान और यूके की तीन कंपनियों के सहयोग इसे तैयार किया जा रहा है। यह ई-बाइक दो रुपये में 50 किलोमीटर से ज्यादा चलेगी। सौ किलोमीटर चलने में पांच रुपये से ज्यादा खर्च नहीं आएगा। 

 
E-bike will bring new revolution in fuel sector
डेमाे पिक
पंकज मुंजाल शनिवार को शहर के किदवई नगर क्षेत्र में हीरो साइकिल के एक शोरूम का शुभारंभ करने आए थे। अमर उजाला से खास बातचीत में उन्होंने कंपनी की भविष्य की नई योजनाओं को साझा किया। उन्होेंने बताया कि पेट्रोल, डीजल के बढ़ते दाम दिन पर दिन बढ़ रहे हैं। सड़कों पर वाहनों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। ऐसे में एक ऐसे दोपहिया वाहन की जरूरत है जो साइकिल की जरूरत को पूरा करे ताकि शरीर चलता रहे लेकिन अनुभव उसे बाइक जैसा मिले।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
E-bike will bring new revolution in fuel sector
डेमाे पिक
लंबी दूरी तय करने में व्यक्ति को थकान भी महसूस न हो, इसलिए ऐसी इलेक्ट्रिक बाइक तैयार की जा रही है जो साइकिल और बाइक का मिलाजुला स्वरूप होगा। हालांकि उन्होंने ई-बाइक का नाम, उसकी कीमत और तकनीक आदि के बारे में बताने से इनकार किया। उन्होंने बताया कि दुनिया में ई-बाइक का चलन तेजी से बढ़ा है। भारत इसका नया बाजार है। यहां ई-बाइकें पसंद की जा रही हैं। उनकी योजना ई-बाइक बनाकर निर्यात करने की है।  

 
विज्ञापन

नोटबंदी के बाद 30 फीसदी बढ़ा कारोबार

E-bike will bring new revolution in fuel sector
डेमाे पिक
पंकज मुंजाल ने नोटबंदी को अब तक का सबसे बड़ा आर्थिक सुधार बताया। बोले, शुरुआत में उन्हें भी बहुत परेशानी हुई थी, लेकिन नोटबंदी के बाद उनके कारोबार में स्थिरता आई। ड़ेढ साल में कारोबार में 30 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed