{"_id":"b53a14b4e0c18d39167a0122895733e0","slug":"duplicate-mobil-oil-catch-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"72 लीटर नकली मोबिल पकड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
72 लीटर नकली मोबिल पकड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
Updated Mon, 05 Jan 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
रसूलाबाद कसबे में कैस्ट्रॉल के मोबिल ऑयल की जांच करने आए लांसर्स नेटवर्क लिमिटेड के मैनेजर ने पहाड़ीपुर गांव में 72 लीटर नकली मोबिल ऑयल बरामद किया है।
रविवार को कंपनी मैनेजर शेर सिंह व सह मैनेजर सुनील सिंह नई दिल्ली से नकली मोबिल ऑयल की बिक्री की शिकायत पर जांच करने आए थे।
कंपनी के प्रबंधक शेर सिंह ने बताया कि पहाड़ीपुर गांव स्थित मलिक ऑटो सेंटर के मालिक भूधर के यहां ग्राहक बनकर गए और कैस्ट्रॉल का मोबिल ऑयल खरीदा।
उन्होंने बताया कि जो मोबिल ऑयल दिया, वह नकली था। पैक पर कंपनी का कोई सीरियल नंबर अंकित नहीं था। मैनेजर ने रसूलाबाद पुलिस की मदद से एक लीटर मोबिल ऑयल के 72 नकली डिब्बे बरामद करके उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थानाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बताया कि मामले में जांचकर कार्रवाई की जाएगी।