फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Due to the breakdown of two panto in trains Delhi Howrah route affected

दो ट्रेनों का पेंटो टूटने से दिल्ली-हावड़ा रूट प्रभावित, कई ट्रेनें देरी से पहुंची कानपुर सेंट्रल

Mon, 15 Jul 2019 10:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 15 Jul 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
Due to the breakdown of two panto in trains Delhi Howrah route affected
ट्रेन
दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर सोमवार को एक मालगाड़ी और एक पैसेंजर ट्रेन का पेंटो (इंजन के ऊपर एंटीना नुमा, जिससे करंट मिलता है) टूटने से यह मार्ग प्रभावित रहा। कई ट्रेनें दो से तीन घंटे देरी से सेंट्रल स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन


दिल्ली रेलमार्ग पर पोरा व जलेसर रोड रेलवे स्टेशनों के बीच दोपहर करीब 12 बजे मालगाड़ी का पेंटो ओएचई में फंसकर टूट गया। ओएचई ट्रिप कर गई और मालगाड़ी खड़ी हो गई।
विज्ञापन


सूचना के करीब सवा घंटे बाद तकनीकी विभाग की टीम ने पेंटो को ठीक किया। इसके बाद ट्रेन रवाना हुई। करीब 2:30 बजे अजायबपुर रेलवे स्टेशन के पास लूप लाइन में खड़ी दिल्ली से दनकौर जा रही पैसेंजर ट्रेन का पेंटो टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम करीब छह बजे एक मालगाड़ी का इंजन लगाकर ट्रेन को चलाया जा सका। इस कारण कालका, नार्थईस्ट, कटिहार, मुरी समेत कई ट्रेन लेट रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed