फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Due to heat and humidity, the number of infection patients increased, there was a long queue in OPD

Kanpur News: गर्मी और उमस से संक्रमण के बढ़े मरीज, ओपीडी में रही लंबी लाइन

Sun, 25 May 2025 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 25 May 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Due to heat and humidity, the number of infection patients increased, there was a long queue in OPD
मेडिकल कॉलेज के दवा वितरण काउंटर पर लगी मरीजों की लाइन। - फोटो : संवाद
कानपुर देहात। उमस व गर्मी से रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है। शनिवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बुखार, जुकाम, त्वचा रोग, पेट दर्द, डायरिया से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। दवा वितरण से लेकर पंजीकरण काउंटर पर लंबी लाइन लगी रही। घंटों इंतजार के बाद मरीजों को डॉक्टर से परामर्श के बाद दवा मिल सकी। इधर शाम को इमरजेंसी में कई मरीज उल्टी दस्त से ग्रसित होकर पहुंचे। जिन्हें भर्ती कर इलाज किया गया।
विज्ञापन

दो दिनों से मौसम में बदलाव हो रहा है। बुधवार तेज आंधी बारिश के बाद तेज धूप निकलने से उमस बढ़ी है। इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। बच्चे, बुजुर्ग सभी बीमार पड़ रहे हैं। शनिवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में फिजीशियन, बाल रोग, चर्म रोग, नेत्र रोग विभाग में अधिक भीड़ रही। डॉक्टरों के मुताबिक ज्यादातर इलाज कराने पहुंचे लोग संक्रमण से ग्रसित पाए गए।
विज्ञापन

माती के सुरेंद्र ने बताया कि उन्हें दो दिन से पेट में तेज दर्द होने के साथ ही उल्टी हो रही है। आराम न मिलने पर दिखाने आए। ओपीडी में तैनात डॉक्टर ने उन्हें बाहर का तला भुना न खाने की सलाह देते हुए दवा लिखी। वहीं, अकबरपुर के बलवीर आंखों में जलन, खुजली व आंसू बहने की समस्या लेकर पहुंचे। उन्हें डॉक्टर ने एलर्जी होने की बात कही। डॉक्टर ने आंख ठंडे पानी से धोने, धूप से बचने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह पुखरायां निवासी महेंद्र अपने छह वर्षीय बेटे सूरज को बाल रोग विशेषज्ञ के पास लेकर पहुंचे। बताया कि बेटे को बुखार आ रहा है। दवा खिलाने पर दिन में आराम हो जाता है। सुबह व शाम होने पर दोबारा आ जाता है। इसी तरह अन्य विभागों की ओपीडी में भी मरीज देखे गए। शनिवार को मेडिकल कॉलेज में 1025 मरीजों ने पर्चा बनवाकर डॉक्टर से परामर्श लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed