रेल यात्री ध्यान दें: एक दिसंबर से ये आठ ट्रेनें दो महीने तक निरस्त, टिकट बनवा लिया है तो ले सकते हैं रिफंड
दिल्ली से सोगरिया के बीच चलने वाली ट्रेन भी कोहरे में दो महीने निरस्त रहेगी। जिन यात्रियों ने टिकट करा लिए हैं, वह रिफंड ले सकते हैं।
विस्तार
कोहरे की वजह से रेलवे ने आठ ट्रेनों को दो महीने के लिए निरस्त करने का फैसला लिया है। ये ट्रेनें एक दिसंबर से 29 फरवरी तक निरस्त रहेंगी। कानपुर-दिल्ली रिवर्स शताब्दी एक्सप्रेस (12033-12034) अब हफ्ते में छह दिन के बजाय तीन दिन चलेगी। यह ट्रेन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को नहीं चलेगी। इसके अलावा श्रमशक्ति एक्सप्रेस का रैक दिल्ली पहुंचने के बाद सोगरिया भेज दिया जाता था। वहां से आने के बाद ट्रेन दिल्ली से कानपुर के लिए चलती थी। दिल्ली से सोगरिया के बीच चलने वाली ट्रेन भी कोहरे में दो महीने निरस्त रहेगी। जिन यात्रियों ने टिकट करा लिए हैं, वह रिफंड ले सकते हैं।
ये ट्रेनें की गई हैं निरस्त
- 20452-20451 नई दिल्ली-सोगरिया, एक दिसंबर से 29 फरवरी तक
- 22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कोलकाता साप्ताहिक, एक दिसंबर से 23 फरवरी तक।
- 22197 कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, तीन दिसंबर से 25 फरवरी तक।
- 22441-22442 चित्रकूट धाम-कानपुर सेंट्रल, एक दिसंबर से 29 फरवरी तक।
- 12538-12537 मुज़फ्फरपुर एक्सप्रेस, 4 दिसंबर से 28 फरवरी तक।
ये ट्रेनें सप्ताह में इन तिथियों पर नहीं चलेंगी
- 11123 ग्वालियर-बरौनी- दिसंबर में 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25, 28, जनवरी में 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25, 29, फरवरी में 1, 5, 8, 12, 15, 19, 22, 26।
- 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस। दिसंबर में 5, 8, 12, 15, 19, 22, 26, 29, जनवरी में 2, 5, 9, 12, 16, 19, 23, 26, 30, फरवरी में 2, 6, 9, 13, 16, 20, 23, 27।
- 12033-12034 कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस दिसंबर में 2, 5, 7, 9, 12, 14, 16, 19, 21, 23, 26, 28, 30, जनवरी में - 2, 4, 6, 9, 11, 13, 16, 18, 20, 23, 25, 27, 30। फरवरी में 1, 3, 6, 8, 10, 13, 15, 17, 20, 22, 24, 27, 29।
बदले समय पर चलेगी चित्रकूटधाम ट्रेन
एनसीआर के पीआरओ ने बताया कि 22441-22442 कानपुर सेंट्रल-चित्रकूट धाम के निरस्त रहने की वजह से 14109 चित्रकूट धाम-कानपुर सेंट्रल का संचालन एक दिसंबर से 29 फरवरी-2024 तक बदले समय पर होगा। 14109 चित्रकूटधाम-कानपुर सेंट्रल ट्रेन शाम 4:10 चित्रकूट से चलकर कानपुर सेंट्रल पर रात 9:35 बजे आएगी।