फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Due to fault, electricity was cut off for three and a half hours in 100 villages and two mohallas

Kanpur News: फाल्ट से सौ गांवों व दो मोहल्लों में साढ़े तीन घंटे गुल रही बिजली

Sun, 27 Jul 2025 01:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 27 Jul 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Due to fault, electricity was cut off for three and a half hours in 100 villages and two mohallas
झींझक। बारिश में 33 केवी लाइन पर पेड़ की डाल गिरने से झींझक क्षेत्र के 100 गांवों व नगर के दो मोहल्लों की बिजली आपूर्ति साढ़े तीन घंटे गुल रही। बिजली कर्मियों ने पेड़ की डाल हटाई तब बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन


कठिका पारेषण केंद्र से नवीन झींझक उपकेंद्र जुड़ा है। बारिश के दौरान कठिका के नजदीक पेड़ की डाल झुककर 33 केवी लाइन पर आ गई। फाल्ट से शनिवार सुबह 9 बजे मुख्य लाइन ब्रेक डाउन हो गई। इससे मुंडेरा, गौरी, मंगलपुर, चक्केपुरवा, लगरथा, शाहपुर समेत 100 गांवों व नगर के भोला नगर व खानपुर रोड मोहल्लों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

करीब साढ़े तीन घंटे बिजली गुल रही। इससे एक लाख की आबादी को परेशानी हुई। उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल रहे। पेयजल की किल्लत भी रही। इधर बिजली कर्मियों ने पेट्रोलिंग शुरू की। कठिका पहुंचने पर तारों पर पेड़ की डाल गिरी दिखी। जिसे हटाकर फाल्ट ठीक किया गया। दोपहर 12:30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। जेई पंकज कुशवाहा ने बताया कि 33 केवी लाइन पर पेड़ों की डाल गिरने से फाल्ट हुआ था। इससे दुरुस्त करा कर दोपहर में साढ़े बारह बजे आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed