{"_id":"60b3da6b8ebc3e1f594309f1","slug":"drunken-son-beaten-to-death-his-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: नशेड़ी बेटे के पीटने से पिता की मौत, शराब के नशे में धुत होने पर टोकने से हुआ था झगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: नशेड़ी बेटे के पीटने से पिता की मौत, शराब के नशे में धुत होने पर टोकने से हुआ था झगड़ा
Mon, 31 May 2021 01:18 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 31 May 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
फतेहपुर के बहुआ में शराब के नशे में धुत बेटे को देखकर पिता ने टोका तो मारपीट हो गई। परिजनों के बचाव कराने के कुछ देर बाद पिता की मौत हो गई। झगड़े में मौत की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही है।
ललौली थाना क्षेत्र के पलटूपुर गांव में विजय निषाद (52) अपने बेटों नंद किशोर उर्फ नंदू, धर्मेंद्र व अरविंद के साथ कर्नाटक में कबाड़ खरीदने का काम करता था। लॉकडाउन के समय पूरा परिवार गांव आ गया था। रविवार की देर शाम नंद किशोर शराब के नशे में घर आया तो पिता विजय निषाद ने उसे टोका।
किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई और मारपीट होने लगी। मारपीट देख अन्य पुत्रों व पत्नी विजयरानी ने बीच बचाव कर झगड़ा बंद कराया। कुछ ही देर में विजयरानी की चीखने की आवाज पड़ोसियों ने सुनी तो भीड़ जमा हो गई। बताया गया कि विजय निषाद की मौत हो गई है। सूचना पर ललौली पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
कार्यवाहक थानाध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह यादव ने बताया कि पिता पुत्र में कहासुनी की बात बताई जा रही है। परिजन बता रहे हैं विजय की मौत हार्ट अटैक से हुई है। शव पर चोट के निशान भी नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जिससे मौत का कारण पता चल सके।