फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Drunkards created a ruckus video of the fight went viral the youth who tried to intervene was left bleeding

Hamirpur: शराबियों ने मचाया उत्पात…मारपीट का वीडियो वायरल, बीच बचाव करने वाले युवक को किया लहूलुहान…भर्ती

Fri, 13 Dec 2024 03:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 13 Dec 2024 03:40 PM IST
सार

Hamirpur News: राठ कोतवाली क्षेत्र में शराबियों ने जमकर उत्पात मचाया। वहीं, बीच बचाव करने पहुंचे युवक को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया।

विज्ञापन
Drunkards created a ruckus video of the fight went viral the youth who tried to intervene was left bleeding
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र में शराब की नशे में लड़ रहे शराबियों के बीच बचाव करने पर युवक को दबंगों ने लाठियां से पीटकर घायल कर दिया। इसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल है। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां शराबियों ने हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची डायल पुलिस ने समझा बूझाकर मामले को शांत कराया।

विज्ञापन

कोतवाल रामआसरे सरोज ने बताया कि सिकंदरपुरा मोहल्ले में शराबी आपस में लड़ रहे थे। मोहल्ले के ही देवेंद्र वर्मा बीच बचाव करने पहुंचे। नोकझोंक होने पर देवेंद्र वर्मा को राम सिंह, प्रीतम और साबाद ने लाठियो से पीट कर लहूलुहान कर दिया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

पुलिस ने समझा बूझकर मामले को शांत किया
वायरल वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है। सीएचसी में तैनात डॉक्टर डीएस वर्मा ने बताया कि बुधवार की रात 11 बजे मारपीट में घायल देवेंद्र वर्मा और दिनेश को अस्पताल लाए थे। यहां दोनों ने इलाज कराने से मना करते हुए जमकर हंगामा काटा। डॉक्टर डीएस वर्मा ने डायल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बूझकर मामले को शांत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed