फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The water of the rivers dry, Unleashes Ire

नदियों का पानी सूखा, गुस्सा फूटा

Fri, 08 Apr 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 08 Apr 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
The water of the rivers dry, Unleashes Ire
जाजमऊ में गंगा कम कटरी ज्यादा है। - फोटो : amarujala
यमुना की जलधारा में दिख रही रेत
विज्ञापन

घाटमपुर। तहसील क्षेत्र के दक्षिणी छोर पर बहने वाली यमुना नदी की जलधारा लगातार सिमटती जा रही है। कानपुर देहात की सीमा पर बसे गांव गड़ाथा से लेकर फतेहपुर की सीमा पर स्थित समुही-भटपुरवा गांव के पास तक नदी की धारा में दूर-दूर तक रेत ही रेत नजर आती है। ग्रामीणों ने बताया कि उनको मवेशियों को पानी पिलाने के लिए रेत में चलकर काफी दूर जाना पड़ता है। रिंद नदी की कटरी में भी बड़े पैमाने पर बोई गई जायद की फसलों की सिंचाई के लिए तरसना पड़ रहा है।
रिंद नदी सूख गई
घाटमपुर तहसील के पतारा और भीतरगांव विकास खंडों की सीमा पर बहने वाली रिंद नदी की जलधारा मार्च में ही सूख गई थी। नदी के किनारे बसे 38 गांवों के लोग पानी के लिए नदी पर ही निर्भर हैं। नदी की जलधारा सूख जाने से पानी की विकट समस्या है।
विज्ञापन

खारजा नहर बिन पानी की
तहसील क्षेत्र के गिरसी गांव से लेकर तिरहर इलाके के गांवों के किसानों के लिए जीवनदायिनी घुघुवा खारजा नहर में इसवर्ष पूरे सीजन पानी ही नहीं आया। नहर के किनारे सैकड़ों एकड़ कृषिभूमि परती पड़ी रह गई। लोगों के सामने मवेशियों को पानी पिलाने का भी भारी संकट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिंद नदी सूख गई
घाटमपुर तहसील के पतारा और भीतरगांव विकास खंडों की सीमा पर बहने वाली रिंद नदी की जलधारा मार्च में ही सूख गई थी। नदी के किनारे बसे 38 गांवों के लोग पानी के लिए नदी पर ही निर्भर हैं। नदी की जलधारा सूख जाने से पानी की विकट समस्या है।

a    पिछले 27 दिनों से गंगा का जलस्तर न्यूनतम स्तर 357 फीट से भी कम है।
a    सिंचाई विभाग ने टिहरी और नरौरा बांध से कम पानी मिलने का हवाला देकर ज्यादा पानी छोड़ने से इनकार कर दिया है।
a    जलकल विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में गंगा में बंधा बनाकर धारा को भैरोघाट पंपिंग स्टेशन की तरफ मोड़ लिया है
a    अस्थायी बंधे, पेयजल चैनल के माध्यम से भैरोघाट पंपिंग स्टेशन से रोज लिया जा रहा है 20 करोड़ लीटर पानी। यह पानी बेनाझाबर वाटर वर्क्स पहुंचाया जा रहा है, वहां लोअर गंगा कैनाल से लगभग पांच करोड़ लीटर कच्चा पानी आता है। ये पानी सप्लाई किया  जा रहा है।
a    जलकल विभाग के आंकड़ों के अनुसार शहर में लगभग 5000 हैंडपंप खराब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed