फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Drains and ditches will be constructed with one crore rupees

Kanpur News: एक करोड़ रुपये से बनेंगे नाली-खडंजा

Fri, 17 Oct 2025 01:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 17 Oct 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Drains and ditches will be constructed with one crore rupees
संदलपुर। ब्लॉक सभागार में गुरुवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। पूर्व की बैठक की समीक्षा कर चर्चा की गई। इसके बाद सदस्यों ने अपने-अपने प्रस्ताव रखे। इसमें सर्वसम्मति से क्षेत्र में नाली, खडंजा व इंटरलॉकिंग का कार्य किए जाने के लिए एक करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख राहुल तिवारी ने कहा कि सरकार की योजनाओं से गांव के पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाए। क्षेत्र के विकास के लिए जो प्रस्ताव मिले हैं उन पर शीघ्र काम कराया जाएगा। शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान बीईओ अशोक कुमार ने बताया कि ब्लॉक में संचालित 145 स्कूलों में 9933 बच्चे पंजीकृत हैं। इनमें 1182 बच्चों के अभी तक आधार नहीं बने हैं। इनके आधार को बनवाने का कार्य चल रहा है। जबकि जिनके आधार कार्ड बने है, उनके अभिभावकों के खाते में ड्रेस आदि के लिए 1200 रुपये की धनराशि स्थानांतरित की जा चुकी है। विकास खंड अधिकारी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि ब्लॉक में 5449 आवास का डेटा फीड किया गया है। पात्रता के आधार पर आवासों का आवंटन किया जाएगा, शेष आवेदन पर प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने गांव में सफाई का मुद्दा उठाया। ब्लॉक प्रमुख ने सभी सफाई कर्मियों को दिवाली से पहले सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने निर्देश दिए। जिला पंचायत सदस्य महमूद हसन, सीएचसी हवासपुर अधीक्षक डॉ. गौरव पाल, एडीओ आईएसबी फूल सिंह निरंजन, अवर अभियंता रामाशंकर कश्यप, एडीओ पंचायत प्रभारी विकास, सचिव पारुल, उदल सिंह, सरफराज, अजय गौतम व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed