फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Drain blocked by the debris of the house overflowed threatened by firing and stone pelting on protest

Kanpur: मकान के मलबे से बंद नाली उफनाई, विरोध पर फायरिंग व पथराव कर धमकाया, पांच नामजद व 20 अज्ञात पर रिपोर्ट

Thu, 27 Feb 2025 11:59 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 27 Feb 2025 11:59 AM IST
सार

Kanpur News: पीड़ित ने बताया कि बुधवार सुबह पानी घरों में घुसा, तो मकान मालिक से विरोध जताया। आरोपी व उसके साथियों व 15-20 अज्ञात लोग लाठी-डंडे लेकर आए और मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने घरों पर पथराव भी कर दिया। आरोपियों ने कई राउंड हवाई फायरिंग की।

विज्ञापन
Drain blocked by the debris of the house overflowed threatened by firing and stone pelting on protest
पथराव - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के गोविंदनगर में निर्माणाधीन मकान के मलबे से नाली उफना गई। नाली का पानी घरों में भरने लगा तो लोगों ने विरोध किया। गुस्साए निर्माणाधीन मकान मालिक के साथियों ने कई राउंड फायरिंग कर दहशत फैलाई। लोगों के घरों पर पथराव कर उनके साथ मारपीट की। सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग निकले। पीड़ित ने पांच नामजद व 20 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

गोविंदनगर बी-ब्लॉक निवासी जितेंद्र तिवारी प्राइवेट कर्मी हैं। पत्नी ममता ने बताया कि कुछ दिन पहले घर के पीछे का मकान बिका है। उसको तोड़कर दोबारा बनवाया जा रहा है। मकान मालिक ने उसका मलबा सामने की सड़क और नाली में डाल दिया। इससे नाली बंद हो गई और नाली का पानी सड़क पर आ गया। फिर नाली का पानी लोगों के घरों में भरने लगा।
विज्ञापन

पांच नामजद व 20 अज्ञात पर रिपोर्ट
बुधवार सुबह भी पानी घरों में घुसा, तो मकान मालिक से विरोध जताया। आरोपी व उसके साथी राहुल द्विवेदी, विकास दुबे, बाबू हरिया, सागर पांडेय व 15-20 अज्ञात लोग लाठी-डंडे लेकर आए और मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने घरों पर पथराव भी कर दिया। आरोपियों ने कई राउंड हवाई फायरिंग की। लोग डरकर घरों में जा छिपे। एडीसीपी महेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed