फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Donkey Fair set up on the banks of Mandakini river mules and donkeys named after film stars will be auctioned

Chitrakoot Donkey Fair: मंदाकिनी नदी किनारे सजा गधा बाजार, फिल्मी सितारों के नाम वाले खच्चर-गधों की लगेगी बोली

Fri, 01 Nov 2024 11:16 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 01 Nov 2024 11:16 AM IST
सार

Chitrakoot News: जिले में दिवाली की अगली सुबह एक अलग ही रौनक है। मंदाकिनी नदी के किनारे फिल्मी स्टार्स का जमावड़ा है, जिन्हें देखने वालों की भीड़ लगी हुई है। यह आपको नॉर्मल लग रहा होगा, लेकिन यहां बातें फिल्म स्टार्स की नहीं बल्कि गधों की हो रही है। सभी ऐतिहासिक 'गधा मेला' में बिकने के लिए आए हैं।

विज्ञापन
Donkey Fair set up on the banks of Mandakini river mules and donkeys named after film stars will be auctioned
चित्रकूट में गधा-मेला - फोटो : amar ujala

विस्तार

चित्रकूट जिले में मंदाकिनी नदी के किनारे ऐतिहासिक गधा बाजार सजा चुक है। इसमें सैकड़ों की संख्या में कई राज्यों के गधा और खच्चर व्यापारी पहुंचे हैं। मेले के तीन दिनों में फिल्मी सितारों के नाम वाले खच्चर व गधों की बोली लगेगी।

विज्ञापन

बता दें कि जिले में गधों का मेला हर साल दिवाली के दूसरे दिन से लगता है और यह तीन दिनों तक चलता है। यह मेला मुगलकाल में औरंगजेब के जमाने से लग रहा है। मान्यता है कि जब औरंगजेब चित्रकूट पहुंचे थे, तब रसद और असलहे ढोने वाले गधे और खच्चर बीमार पड़ने लगे थे।
विज्ञापन

इस पर किसी ने औरंगजेब को सलाह दी कि यहां गधों का मेला लगाया जाए। इस मेले में देश के अलग-अलग प्रदेशों और विदेश से भी व्यापारी और खरीदार आते हैं। इस मेले में अच्छी नस्ल के गधों और खच्चरों की कीमत हजारों से लाखों में होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खास वजह से दिया जाता फिल्म स्टार्स का नाम
मंदाकिनी तट पर हर साल लगने वाले इस मेले में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार के पशु व्यापारी शामिल होते हैं। वहीं, इन जानवरों के खरीदार देशभर से आते हैं। यहां पहुंचे व्यापारियों ने बताया कि यहां गधों की पहचान फिल्मी कलाकारों के नाम से होती है। मेले में आने वाले व्यापारियों का मानना है कि बॉलीवुड कलाकारों का नाम देने से गधों की बिक्री बढ़ जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed