फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dogs eat cow carcasses, action against responsible ready

Kanpur News: गोवंश के शव को कुत्तों ने नोचा, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की तैयारी

Fri, 21 Nov 2025 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Dogs eat cow carcasses, action against responsible ready
कमालगंज। गोशाला में गोवंश के शव को गड्ढे में दफनाए जाने के बजाय उसपर मिट्टी डालकर खानापूरी की गई। शव को कुत्ते नोच कर अपना निवाला बनाते रहे। इस घटना का वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो अधिकारियों ने पहुंच कर मामले की जांच की। अब कर्मचारियों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन



विकास खंड की गगनी ग्राम पंचायत के हसनापुर में गोवंशों के लिए वृहद आश्रय स्थल बनाया गया है। इसमें 180 गोवंश हैं। प्रधान गंगाराम के नेतृत्व में पांच केयरटेकर गोवंशों की देखभाल करते हैं। गोशाला में मृत गोवंश को गड्ढा खोदकर दफनाने के बजाय उसे ऐसे ही फेंक दिया गया। मिट्टी डालकर उसे ढक दिया। बदबू आने पर पहुंचे कुत्तों ने मिट्टी हटाकर शव को नोचना शुरू कर दिया। गुरुवार को सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया। खंड विकास अधिकारी अनिल चंद्र व पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राघवेंद्र सिंह गोशाला पहुंचे। कुछ देर में ही एसडीएम सदर रजनीकांत पांडेय भी पहुंच गए। उन्होंने मामले की जांच के दौरान गोपालकों से पूछताछ की। गोवंशों को चन्नी में सूखा भूसा था। हरा चारा गोवंशों को नहीं मिला रहा। एसडीएम ने जिम्मेदारों की जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन




ग्राम विकास अधिकारी का फोन स्विच ऑफ
- खंड विकास अधिकारी ने गोशाला से वापस आते ही गगनी के ग्राम विकास अधिकारी पंचायत सचिव आलोक दुबे व प्रधान गंगाराम को नोटिस जारी किया। नोटिस में कहा गया कि गोवंश को दफनाए जाने के बजाय मौके पर कुत्तों द्वारा शव नोचने का मामला सामने आया। फोन भी स्विचऑफ था। वहीं सचिव आलोक दुबे ने गोशाला के गोपालक वेदप्रकाश, रणविजय, टिन्नी, अनिल, दिनेशचंद्र को नोटिस दिया कि सभी संसाधन होने के बावजूद गोवंश को ठीक से क्यों नहीं दफनाया गया। सचिव ने कहा कि एक फिट नीचे गड्ढे में ही दफनाए जाने से ऊपर की मिट्टी खुल गई। लापरवाह केयरटेकर हटाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed