फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Doctors doing Diploma in Cardiology got permission from the Ministry of Health

डिप्लोमा इन कार्डियोलॉजी करने वाले डॉक्टर कर सकेंगे प्रैक्टिस, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी अनुमति 

Sat, 21 Sep 2019 01:46 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 21 Sep 2019 01:46 PM IST
विज्ञापन
Doctors doing Diploma in Cardiology got permission from the Ministry of Health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
कानपुर में हृदय रोग संस्थान से डिप्लोमा इन कार्डियोलॉजी (डिप कार्ड) को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया (एमसीआई) ने 35 साल बाद मान्यता दी। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी। इससे डिप कार्ड करने वाले करीब डेढ़ सौ डॉक्टरों को हृदय के मरीजों का इलाज करने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन


हृदय रोग संस्थान (कार्डियोलॉजी) में 1974 में डिप कार्ड कोर्स शुरू हुआ था। हर साल करीब 15 डॉक्टरों को यह कोर्स कराया जाता था, पर इस कोर्स को एमसीआई ने मान्यता देने से इनकार कर दिया था। मान्यता न मिलने की वजह से 1983 में यह कोर्स बंद हो गया था।
विज्ञापन

तब से हृदय रोग संस्थान प्रशासन की तरफ से इस कोर्स को पुन: शुरू करने और जो डॉक्टर यह कोर्स कर चुके हैं, उन्हें प्रैक्टिस करने की अनुमति दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे थे।

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य ने बताया कि एमसीआई और स्वास्थ्य मंत्रालय ने डिपकार्ड को मान्य करार दिया है। साथ ही डिप कार्ड की सीटें इमरजेंसी मेडिसिन में तब्दील कर दी गई हैं। उम्मीद है कि इन सीटों पर अगले शैक्षिक सत्र में दाखिले होंगे। मरीजों को इसका फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed