फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   doctor misbehave with woman in hardoi

दर्द से कराहती रही महिला, अल्ट्रासाउंड छोड़कर चले गए डॉक्टर

Fri, 11 Jan 2019 11:04 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 11 Jan 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
doctor misbehave with woman in hardoi
अल्ट्रासाउंड कक्ष से नदारद चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई जिला अस्पताल में शुक्रवार को रेडियोलॉजिस्ट और तीमारदारों के बीच कहासुनी हो गई। पहले पर्चा जमा कराने की बात पर अड़े तीमारदारों से विवाद के बाद नाराज होकर रेडियोलॉजिस्ट अल्ट्रासाउंड बीच में छोड़कर अपने कक्ष में चले गए। लगभग दो घंटे तक एक महिला अल्ट्रासाउंड के इंतजार में दर्द से तड़पती रही। मामला सीएमएस तक पहुंचा तो रेडियोलॉजिस्ट ने कार्य शुरू किया। सीएमएस ने कहासुनी और विवाद की बात से इनकार कर मरीजों की संख्या अधिक होने की बात कही है।  
विज्ञापन


जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा है। जिला महिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट न होने के कारण वहां के मरीजों का भी अल्ट्रासाउंड जिला अस्पताल में ही किया जाता है। यहां पर रेडियोलॉजिस्ट डा. अरुण कुमार तैनात हैं। शुक्रवार सुबह से ही अल्ट्रासाउंड कराने के लिए महिलाओं की भीड़ लगी थी। करीब नौ बजे चिकित्सक एक महिला का अल्ट्रासाउंड कर रहे थे, तभी कक्ष के बाहर मौजूद मरीजों ने पर्चे जमा करने की बात कही। चिकित्सक ने मना कर दिया। इस पर मरीज और तीमारदारों ने कहा कि अभी तो बहुत समय है। इससे चिकित्सक भड़क गए।
विज्ञापन

चिकित्सक कम लिखे अल्ट्रासाउंड 

आरोप है कि उन्होंने मरीजों से अभद्रता की और तीमारदारों से बहस होने लगी। बहस बढ़ने पर वह अल्ट्रासाउंड छोड़ मशीन बंद कर चले गए। कक्ष में एक महिला पेट दर्द से कराहती रही। उसने चिकित्सक से रुकने को कहा, मगर वह उसे देखे बगैर वहां से चले गए। जब काफी देर तक चिकित्सक नहीं पहुंचे तो तीमारदारों ने सीएमएस को सूचना दी। सीएमएस के समझाने पर करीब दो घंटे के बाद चिकित्सक कक्ष में पहुंचे और कुछ मरीजों का अल्ट्रासाउंड कर समय पूरा होने की बात कहकर काम बंद कर दिया। इससे मरीजों को बैरंग लौटना पड़ा। इंसेट 

इस संबंध में सीएमएस डा. एके शाक्य से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि अकेले चिकित्सक हैं और मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण और मरीजों के पहले अल्ट्रासाउंड करने के कारण विवाद हो गया था। चिकित्सक को समझा कर अल्ट्रासाउंड का कार्य शुरू करा दिया गया था। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों के साथ बैठक कर उनसे अल्ट्रासाउंड कम लिखने के लिए कहा गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed