{"_id":"e24973ddc684bdaddfb1775a773d0f31","slug":"do-not-run-after-success-be-successful-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामयाबी के पीछे मत भागो, कामयाब बनो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कामयाबी के पीछे मत भागो, कामयाब बनो
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Fri, 26 Feb 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कामयाबी के पीछे मत भागो, कामयाब बनो। फिल्म थ्री ईडियट के इस संवाद के माध्यम से कमिश्नर मो. इफ्तिखारुद्दीन ने उत्कर्ष अकादमी के स्टूडेंटों को भी कामयाबी के गुर बताए।
विज्ञापन
कमिश्नर गुरुवार को मर्चेंट चैंबर में अकादमी के 24वें वार्षिक अधिवेशन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ ही साथ आत्म विश्वास, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, भावनात्मक विकास और तर्क शक्ति भी विकसित करना जरूरी है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वाणिज्यकर आयुक्त मुकेश मेश्राम को ‘विशिष्ट उत्कर्ष सम्मान’ से नवाजा गया। उन्होंने स्टूडेंटों को मोबाइल चैटिंग में समय बर्बाद न करने की नसीहत दी और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट पर जोर दिया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि डीएम कौशलराज शर्मा, सहायक आयुक्त वाणिज्य कर आयुषी दीक्षित ने भी स्टूडेंटों को संबोधित किया।
विज्ञापन
ेवहीं अकादमी की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में फर्स्ट रहीं स्मिता वाजपेयी, अभिलाष दुबे, मो. आबाद रब्बानी, श्रुति गुप्ता, शुभि यादव, अपर्णा सिंह, कौस्तुभ मिश्रा, दिलीप कुमार और अमित कुमार सहित 120 विजेताओं को सम्मानित किया गया।
कामयाबी के पीछे मत भागो, कामयाब बनो। फिल्म थ्री ईडियट के इस संवाद के माध्यम से कमिश्नर मो. इफ्तिखारुद्दीन ने उत्कर्ष अकादमी के स्टूडेंटों को भी कामयाबी के गुर बताए।
‘... हमको सुन लो’
कवि प्रमोद तिवारी ने अपने परिचय और अतिथियों के भाषण को कविता में पिरोकर सुनाया। उन्होंने ‘सबको झउवा भर सुना है, हमको पउवा भर सुन लो मजा आ जाएगा’ आदि कविताएं सुनाईं। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन संस्थान के निदेशक डॉ. प्रदीप दीक्षित, डॉ. अलका दीक्षित ने किया। मनोज सेंगर, अरुण प्रकाश अग्निहोत्री आदि रहे।
सीएस में क्रक्स एकेडमी का जलवा
कानपुर। सीएस (कंपनी सेक्रेटरी) के एग्जाम में क्रक्स एकेडमी बिरहाना रोड की स्टूडेंट दिपाली सिंह ने कानपुर में पहला स्थान हासिल किया है। एकेडमी के पांच स्टूडेंट ऑल इंडिया की 25 रैंक में अपना स्थान बनाने में कामयाब हुए हैं। यह जानकारी क्रक्स एकेडमी के लेक्चरर सीए अमर ओमर ने दी।
उन्होंने बताया कि दिपाली सिंह को 700 में 454, उत्कर्ष कक्कड़ को 400 में 336, राइमा अनवर को 400 में 328, पार्थ रस्तोगी को 400 में 320 और प्रांजलि गुप्ता को 400 में 318 नंबर मिले हैं। एग्जाम दिसंबर में हुए थे।
उन्होंने बताया कि हर साल आल इंडिया रैंक लाकर क्रक्स एकेडमी के स्टूडेंट पूरे प्रदेश में नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने स्टूडेंटों और उनके परिवार को बधाई दी।