फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   DM Unnao visited the coastal areas of Ganga by steamer distributed relief material gave necessary instructions

Unnao: डीएम उन्नाव ने स्टीमर से गंगा के तटीय इलाकों का किया दौरा, राहत सामग्री का वितरण...दिए जरूरी निर्देश

Sun, 17 Aug 2025 01:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 17 Aug 2025 01:51 PM IST
सार

Unnao News: उन्नाव डीएम ने स्टीमर से शुक्लागंज के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और लोगों को राहत सामग्री बांटी। यहां गंगा खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।

विज्ञापन
DM Unnao visited the coastal areas of Ganga by steamer distributed relief material gave necessary instructions
बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत सामग्री का वितरण - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव के शुक्लागंज में खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा के जलस्तर को देखते हुए रविवार दोपहर जिला अधिकारी उन्नाव गौरांग राठी शुक्लागंज के तटीय इलाकों का दौरा स्टीमर से किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले लोगों को राहत सामग्री भी वितरित की। डीएम गौरांग राठी ने बताया कि खतरे के निशान से 113. 050 मीटर पर पहुंच गया है खतरे के निशान  से पांच सेंटीमीटर ऊपर गंगा बह रही है। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सभी

विज्ञापन

अधीनस्थ अधिकारियों की ड्यूटी बाढ़ केंद्रों पर लगाई गई है। बढ़ते जल स्तर की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। 
मोहल्ला गोताखोर, मिश्रा कॉलोनी, नवीन बाढ़ केंद्र से लेकर इंदिरा नगर मनोहर नगर कटरी रविदास नगर कटरी समेत अन्य तटीय इलाकों का दौरा किया गया है। अभी स्थिति सामान्य है, बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए शुक्लागंज में तीन आश्रय स्थल बनाए गए हैं लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया है। वहीं, राजधानी मार्ग के ओम प्रकाश ज्वाला देवी इंटर कॉलेज कंपाउंड में पहुंचे बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत खाद्य सामग्री दी गई। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष गंगा घाट कौमुदी पांडे व सदर विधायक पंकज गुप्ता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

22 मोहल्लों मैं घुसा पानी
लगातार जल स्तर बढ़ने से 22 मोहल्लों मैं पानी घुस चुका है, जिसमें कटरी क्षेत्र के तटीय इलाके अधिक शामिल हैं नगर पालिका क्षेत्र के कई वार्ड भी बाढ़ की चपेट में आए हैं, जिनके मुख्य मार्गों पर पानी भर गया है। इसमें मोहल्ला मिश्रा कॉलोनी, रविदास नगर,इंदिरा नगर, शक्ति नगर, अहमदनगर, प्रेम नगर  कटरी इलाके शामिल है। हरिहरपुर, फतेह खेड़ा, गोताखोर, चंपापूर्वा, गनी खेड़ा, फट्टे खेड़ा, निहाल खेड़ा केक कटरी इलाके स्थित खेतों में पानी घुस गया है, जिससे किसानों की समस्याएं बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed