फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   DM inspects Zilla Parishad and Irrigation offices 16 employees found missing instructions to stop salary

Kanpur: डीएम का जिपं और सिंचाई विभाग के कार्यालयों में निरीक्षण, नदारद मिले 16 कर्मचारी…वेतन रोकने के निर्देश

Fri, 04 Apr 2025 10:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 04 Apr 2025 10:06 PM IST
सार

Kanpur News: जिलाधिकारी ने जिला पंचायत कार्यालय के बाद सिंचाई विभाग के मंडलीय कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां की स्थिति और भी खराब मिली। 14 कर्मचारियों में नौ गैरहाजिर मिले। सुपरीटेंडेंट इंजीनियर (एसई) राकेश चौबे भी 10.40 बजे तक कार्यालय से अनुपस्थित थे।

विज्ञापन
DM inspects Zilla Parishad and Irrigation offices 16 employees found missing instructions to stop salary
कार्यालयों में उपस्थित चेक करते जिलाधिकारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में जिलाधिकारी जनता दर्शन के समय शुक्रवार को जिला पंचायत कार्यालय और सिंचाई विभाग के मंडलीय कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंच गए। जिला पंचायत में सात और सिंचाई विभाग कार्यालय में नौ कर्मचारी बिना सूचना के नदारद मिले। डीएम ने सभी कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। सुबह 10.25 बजे जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को अपर मुख्य कार्यपालक के दफ्तर में उनकी कुर्सी खाली मिली। डीएम ने फोन कराया तो उन्होंने बताया कि वह निरीक्षण करने गए हैं।

विज्ञापन

वहीं, कार्यालय में तैनात प्रशासनिक अधिकारी पुष्पा देवी, अनुभागीय मुख्य लिपिक महेश प्रसाद तिवारी, लिपिक विभव गर्ग व गीतेश अंजली अनुपस्थिति मिलीं। जिलाधिकारी ने सभी का वेतन रोकने के निर्देश दिए। पांच और कर्मियों की फील्ड में तैनाती की बात पता चलने पर डीएम ने अपर मुख्य अधिकारी से क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों के कार्यों का विवरण उपस्थिति पंजिका, भ्रमण पंजिका में नहीं दर्शाने पर आख्या मांगी। शालिनी सिंह लेखाधिकारी, विनोद कुमार लेखाकार, अपर्णा यादव गैरहाजिर मिलीं।

विज्ञापन

पशु चिकित्सालय का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी ने रायपुरवा स्थित एसपीसीए पशु चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने डॉ. अर्चना त्रिपाठी से कहा कि एसपीसीए में छोटे-बड़े सभी आवश्यक कार्यों की एक सूची तैयार कर उपलब्ध कराएं। जिससे जरूरत के अनुसार कार्य हो सकें।

सिंचाई विभाग में 14 में नौ कर्मचारी मिले अनुपस्थित
जिलाधिकारी ने जिला पंचायत कार्यालय के बाद सिंचाई विभाग के मंडलीय कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां की स्थिति और भी खराब मिली। 14 कर्मचारियों में नौ गैरहाजिर मिले। सुपरीटेंडेंट इंजीनियर (एसई) राकेश चौबे भी 10.40 बजे तक कार्यालय से अनुपस्थित थे। जिलाधिकारी ने गैरहाजिर कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया।

विज्ञापन

शासन की नीति के तहत 10 से 12 बजे तक जनता दर्शन होना चाहिए। लेकिन 11 बजे तक कर्मचारी कार्यालयों से गायब हैं, ये अनुशासन की कमी है। विभाग के अधिकारियों के दायित्व तय किए जाएंगे। लापरवाही पर कार्यवाही होगी।  -जितेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed