{"_id":"62eabad18747d22710245bba","slug":"dm-and-sp-s-meeting-with-religious-leaders-in-chitrakoot-said-do-not-carry-banned-weapons-in-muharram-proce","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot: डीएम और एसपी की धर्म गुरुओं के साथ बैठक, कहा-मोहर्रम जुलूस में न लाएं प्रतिबंधित हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot: डीएम और एसपी की धर्म गुरुओं के साथ बैठक, कहा-मोहर्रम जुलूस में न लाएं प्रतिबंधित हथियार
Thu, 04 Aug 2022 12:16 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 04 Aug 2022 12:16 AM IST
सार
चित्रकूट में डीएम और एसपी ने अधिकारियों और धर्म गुरुओं संग बैठक कर दिए मोहर्रम जुलूस को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी आयोजन बिना परमिशन के नहीं होगा। ताजिया सड़कों पर नहीं रखी जाएंगी।
विज्ञापन
मुहर्रम का जुलूस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में जिलाधिकारी अभिषेक आनंद और पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने बुधवार को मोहर्रम के संबंध में संबंधित अधिकारियों, धर्मगुरुओं के साथ कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की। इसमें तय हुआ कि किसी नई परंपरा को शुरू नहीं किया जाएगा। प्रतिबंधित हथियार लेकर नहीं चलेंगे।
विज्ञापन
मुस्लिम समुदाय के मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि उटारखाना से लेकर ताजिया निकलने वाले मार्ग पर दो खंभे और कुछ स्थान पर तार बाधा बन सकते हैं। इसे लेकर डीएम ने एसडीएम को मौके पर जाकर जांच करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
डीएम ने पुलिस क्षेत्राधिकारियों से मोहर्रम के जुलूस मार्ग, कर्बला आदि की जानकारी की। कहा कि कोई भी प्रतिबंधित हथियार नए प्रकार के जुलूस में नहीं लाए जाएंगे। सरकारी भवनों में काले झंडे नहीं लगेंगे। कोई भी नारेबाजी नहीं होगी। ताजिया सड़कों पर नहीं रखी जाएंगी।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ताजिया निकालने का जो रूट है उस व्यवस्था में बदलाव न की जाए। परंपरागत तरीके से ही त्यौहार को मनाएं। बैठक में एडीएम कुंवर बहादुर सिंह, सदर एसडीएम पूजा यादव, मऊ नवदीप शुक्ला, मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव, सीओ सिटी शीतला प्रसाद पांडेय, मऊ सुबोध गौतम, राजापुर एसपी सोनकर सहित संबंधित अधिकारी, थानाध्यक्ष व धर्मगुरु मौजूद रहे।