{"_id":"6a1c93dc602b5683e70de106","slug":"dkg-and-snk-xi-emerge-victorious-harsh-scores-first-hat-trick-in-jnt-under-12-cricket-league-kanpur-news-c-362-1-ka11003-148723-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: डीकेजी और एसएनके इलेवन विजयी, जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग में हर्ष की पहली हैट्रिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: डीकेजी और एसएनके इलेवन विजयी, जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग में हर्ष की पहली हैट्रिक
विज्ञापन
कानपुर। जेएनटी स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से आयोजित 14वीं जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग में रविवार को खेले गए पहले मैच में एनएनके इलेवन ने लीवरपूल इलेवन को 62 रन से मात दी। दूसरे मैच में डीकेजी इंटरप्राइजेज इलेवन ने सोलिवियर इलेवन को 67 रन से पराजित किया। हर्ष ने लीग की पहली हैट्रिक अपने नाम की।
किदवईनगर स्थित साउथ मैदान-ए पर खेले गए पहले मुकाबले में एसएनके इलेवन ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। प्रत्युष ने 82 रन की शानदार पारी खेली। शिबू साहू और प्रियांशु ने दो-दो विकेट हासिल किए। लीवरपूल इलेवन की टीम 15 ओवर में 97 रन ही बना सकी और 62 रन से मुकाबला हार गई। यशस्वी ने 27 व प्रिंस यादव ने 18 रन बनाए। जीशान रहमानी और वेदांत ने दो-दो विकेट लिए। प्रत्युष को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
साउथ मैदान-बी पर खेले गए दूसरे मैच में डीकेजी इंटरटेनमेंट इलेवन ने 23.2 ओवर में 147 रन बनाए। निखिल ने 24 और आर्यन ने 22 रन का योगदान दिया। हर्ष ने तीन और यश ने दो विकेट चटकाए। सोलिवियर इलेवन की पूरी टीम 18.5 ओवर में 80 रन पर सिमट गई। बलराम ने 20 रन बनाए। सार्थक और कौशिक ने तीन-तीन विकेट लिए। लीग की पहली हैट्रिक लेने वाले हर्ष को प्लेयर ऑफ द मैच के सम्मान से नवाजा गया।