Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Diwali 2026: Perform special rituals for happiness and prosperity

दीपावली 2026: सुख समृद्धि के लिए करें विशेष उपाय, प्रतिष्ठानों, घरों में अलग-अलग मुहूर्त पर करें पूजन

Sun, 08 Nov 2026 12:20 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 08 Nov 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2026: Perform special rituals for happiness and prosperity
दिवाली 2026 - फोटो : अमर उजाला
प्रकाश, समृद्धि और शुभ संकल्पों का पर्व दीपावली रविवार को मनाया जाएगा। ज्योतिष विशेषज्ञों की राय है कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि जीवन से अंधकार मिटाकर सुख, शांति और समृद्धि का प्रकाश फैलाने का पावन अवसर है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह पर्व माता महालक्ष्मी एवं गणेश का विधि-विधान से पूजन करने पर विशेष फलदायी माना गया है।
विज्ञापन


इस पावन अवसर पर घर की स्वच्छता, मन की पवित्रता और शुभ संकल्पों का विशेष महत्व है। वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित पीएन द्विवेदी का कहना है कि दीपावली के दिन प्रदोष काल में शुभ मुहूर्त के अनुसार लक्ष्मी-गणेश पूजन करना चाहिए। घर के मुख्य द्वार पर दीप प्रज्वलित करें तथा जरूरतमंदों की सहायता कर पर्व की खुशियां बांटें।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूलता के साथ मनुष्य के अच्छे कर्म, सकारात्मक सोच और पुरुषार्थ भी जीवन की उन्नति के महत्वपूर्ण आधार हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज कुमार ने बताया कि द्विवेदी अमावस्या तिथि रविवार को सुबह 11 बजकर 29 मिनट से शुरू हो जाएगी और सोमवार को सुबह 11 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। दीपावली का त्योहार रविवार को मनाया जाएगा। सोमवार को स्नान दान की सोमवती अमावस्या रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

दीपावली पर सुख-समृद्धि के लिए विशेष उपाय
- दीपावली की शाम घर के मुख्य द्वार पर घी के दीपक जलाएं।
- मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा करें।
- मां लक्ष्मी को कमल का फूल और लाल पुष्प अर्पित करें।
- पूजा के समय 11 या 21 दीपक जलाएं।
- घर के पूजा स्थल और मुख्य द्वार को स्वच्छ एवं सुंदर रखें।-घर में शुभता के लिए तुलसी के पास दीपक जलाएं।
- पूजा के अंत में मां लक्ष्मी से सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना करें।

 

दीपावली पर राशियों का हाल
मेष: धन लाभ, कार्यों में सफलता और नई खुशियों के योग।
वृषभ: आर्थिक स्थिति में सुधार और परिवार में सुख-शांति।
मिथुन: नए अवसर, व्यापार में प्रगति और शुभ समाचार।
कर्क: परिवार में खुशहाली और रुके कार्यों में गति।
सिंह: मान-सम्मान में वृद्धि और करियर में नए अवसर।
कन्या: धन संबंधी मामलों में सावधानी और मेहनत से सफलता।
तुला: सुख-सुविधाओं में वृद्धि और रिश्तों में मधुरता।
वृश्चिक: रुके कार्य पूरे होने और आर्थिक लाभ के संकेत।
धनु: भाग्य का साथ, नई योजनाओं में सफलता और खुशियां।
मकर: व्यापार में उन्नति और मेहनत का अच्छा परिणाम।
कुंभ: नए अवसर, धन लाभ और पारिवारिक खुशियों के योग।
मीन: मानसिक शांति, शुभ समाचार और आर्थिक स्थिति में सुधार।

 

दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के तीन शुभ मुहूर्त
- व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में : कुंभ लग्न दोपहर 1:00 से 2:31 बजे तक।
- घरों में पूजन : प्रदोष काल का स्थिर वृष लग्न शाम 5:37 से 7:34 बजे तक।
- महानिशा पूजन : सिंह लग्न रात 12:05 से 2:19 बजे तक।

 

गोवर्धन पूजा
नौ नवंबर सोमवार को सोमावती अमावस्या है। इसमें सोमावती की पूजा के बाद गोवर्धन पूजा करें। कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को दोपहर दोपहर 1230 बजे के बाद पूजा की जाएगी। धार्मिक मान्यता है कि गोमाता एवं गोवर्धन की पूजा से सभी पाप नष्ट होते हैं और धनधान्य की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed